Salman Butt:  पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने पूर्व क्रिकेटर कामरान अकमल, राव इफ्तिखार अंजुम और सलमान बट को चीफ सिलेक्टर वहाब रियाज के सलाहकार सदस्यों के तौर पर नियुक्त किया है। यह तिकड़ी तत्काल प्रभाव से सिलेक्शन कमेटी में इस जिम्मेदारी को संभालेगी। 

Advertisement

सलाहकार सदस्यों के तौर पर इन तीनों का पहला असाइनमेंट होगा पाकिस्तान की न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली पांच टी-20 इंटरनेशनल मैच की सीरीज। जो ऑस्ट्रेलिया दौरे के समापन के बाद 12 जनवरी से शुरू होगी। 

Advertisement

पीसीबी ने कहा है कि जब यह तिकड़ी सिलेक्शन से जुड़े काम पर नहीं होंगे तो उन्हें स्किल्स कैंप आयोजित करने जैसे अतिरिक्त कार्य दिए जा सकते हैं।

अकलम और अंजुम पहले भी सिलेक्शन से जुड़े रोल निभा चुके हैं। अकमल ने 15 साल लंबे अपने करियर में पाकिस्तान के लिए 53 टेस्ट, 157 वनडे और 58 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। उन्हें इश साल पीसीबी की जूनियर सिलेक्शन कमेटी का भी प्रमुख बनाया था। 

अंजुम ने पाकिस्तान के लिए एक टेस्ट, 62 वनडे औऱ दो टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं। वह शाहीद अफरीदी के अंतरिम चीफ सिलेक्टर रहने के दौरान सिलेक्शन कमेटी का भी हिस्सा थे। 

हालांकि साल 2010 में स्पॉट फीक्सिंग के मामले में लंबा बैन झेलने वाले पूर्व कप्तान सलमान बट को पहली बार पीसीबी ने कोई रोल सौंपा है। बट ने पाकिस्तान के लिए 33 टेस्ट, 78ल वनडे औऱ 24 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले। बट पाकिस्तान का कप्तान रहते हुए बैन हुए थे और उसके बाद दोबारा इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेल पे। 

Advertisement

बता दें 2010 में हुए स्पॉट फीक्सिंग में बट बैन हुए थे और लेकिन वहाब और अकमल दोनों से उसी प्रकरण में और उसके आसपास पूछताछ की गई थी। अकलम को आईसीसी ने टी-20 वर्ल्ड कप 2010 के बाद नोटिस भेजा था, स्पॉट फीक्सिंग वाले मामले से काफी पहले। पाकिस्तान ने बाद में उन्हें क्लीन चीट दे दी थी, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट के बाद वह पाकिस्तान के लिए कभी नहीं खेले। 

Also Read: Live Score

वहीं रियाज से लॉर्ड्स टेस्ट के बाद पूछताछ हुई थी। लेकिन उन पर कभी किसी अपराध का आरोप नहीं लगाया गया। वर्ल्ड कप 2023 के दौरान इंजमाम उल हक के इस्तीफे के बाद रियाज को पाकिस्तान टीम का चीफ सिलेक्टर बनाया गया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार