इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट मैचों में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान ने तीसरे टेस्ट के लिए अपने स्क्वॉड में 7 बदलाव किए हैं। टीम में अचानक हुए इन बदलावों और पाकिस्तान क्रिकेट टीम के हालिया प्रदर्शन को लेकर शोएब अख्तर ने अपनी बात रखी है।

Advertisement

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने 'आउटसाइड एज' शो पर बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खुद इन खिलाड़ियों से काफी निराश है और उन्हें पाकिस्तान के मौजूदा स्क्वॉड से कोई उम्मीद नहीं है। उनका प्लान इस स्क्वॉड को हटाकर नए खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का है। वह उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं। वह अब भविष्य को देख रहे हैं और मेरे हिसाब से पीसीबी सही दिशा में काम कर रहा है।"

हालांकि, शोएब अख्तर ने कहा कि बदलाव के इस दौर में शाहीन अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर का पीसीबी को ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा, "बदलाव के इस दौर में मैं यही चाहता हूं कि शाहीन शाह अफरीदी, नसीम शाह और हारिस रऊफ के करियर का बचाव हो। उन खिलाड़ियों में अभी काफी क्रिकेट बची हुई है।"

पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज ने 'आउटसाइड एज' शो पर बात करते हुए कहा, "पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) खुद इन खिलाड़ियों से काफी निराश है और उन्हें पाकिस्तान के मौजूदा स्क्वॉड से कोई उम्मीद नहीं है। उनका प्लान इस स्क्वॉड को हटाकर नए खिलाड़ियों को टीम में जगह देने का है। वह उन खिलाड़ियों को मौका देना चाहते हैं, जो सिर्फ पाकिस्तान के लिए खेलना चाहते हैं। वह अब भविष्य को देख रहे हैं और मेरे हिसाब से पीसीबी सही दिशा में काम कर रहा है।"

Also Read: LIVE Cricket Score

पाकिस्तान को लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड के खिलाफ 194 रनों से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने पाकिस्तान को एक पारी और 103 रनों से हराया था। पाकिस्तान के बल्लेबाजों का प्रदर्शन अब तक खेले गए दोनों ही टेस्ट मैचों में बेहद निराशाजनक रहा है। सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 9 सितंबर से एजबेस्टन के मैदान पर खेला जाना है।

Article Source: IANS

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार