लाहौर, 8 मई | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की अनुशासन समिति के अध्यक्ष न्यायमूर्ति (सेवानिवृत) फजल ए मिरान चौहान ने उमर अकमल मामले पर बोर्ड को विस्तृत फैसला सौंप दिया है जिसे पीसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर सार्वजनिक किया गया है। अकमल को पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत दो आरोपों का दोषी पाया गया जिसके बाद न्यायमूर्ति चौहान ने उन पर तीन साल का प्रतिबंध लगाया।

Advertisement

अकमल पर लगा यह प्रतिबंध 20 फरवरी 2020 से लागू होगा। इसके कारण अकमल अब 19 फरवरी 2023 तक किसी तरह की क्रिकेट गतिविधियों में भाग नहीं ले पाएंगे। उन पर पीसीबी की भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तहत अनुच्छेद 2.4.4 के तहत दो आरोप लगाए गए थे।

Advertisement

न्यायमूर्ति चौहान ने अपने फैसले में कहा, " ऐसा प्रतीत हुआ कि वह (उमर अकमल) पछतावा दिखाने या माफी मांगने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने यह स्वीकार किया कि वह भ्रष्टाचार निरोधक संहिता के तह अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहा। इसके बजाय वे यह कहकर बचने की कोशिश की इससे जब भी उनसे इस तरह के संपर्क किए गए थे उन्होंने उनकी जानकारी दी थी। "

पीसीबी ने पिछले महीने ही अकमल पर तीन साल का प्रतिबंध लगा दिया था। उनके खिलाफ यह प्रतिबंध क्रिकेट के सभी प्रारूप में लागू होगा।

अकमल पर यह प्रतिबंध उन्हें दिए गए फिक्सिंग के एक प्रस्ताव की जानकारी बोर्ड को नहीं देने पर लगाया गया था। यह प्रस्ताव उन्हें पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के पांचवें संस्करण के शुरू होने से पहले दिया गया था।

उमर ने नोटिस का जवाब देते हुए भ्रष्टाचार रोधी अधिकरण में अपील नहीं करने की बात कही थी।

Advertisement

इसके बाद मामले को अनुशासन समिति को सौंप दिया गया था जिसने सुनवाई के बाद उमर को दोषी करार देते हुए तीन साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया था।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार