18 अक्टूबर। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए सरफराज अहमद को पाकिस्तान क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट से कप्तानी पद से हटा दिया है।

Advertisement

गौरतलब है कि पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक टीम के कप्तान के रूप में सरफराज के प्रदर्शन से खुश नहीं हैं और उन्होंने कथित तौर पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के सीईओ वसीम खान के सामाने अपनी बात रख दी है।

Advertisement

सूत्रों के अनुसार, मिस्बाह ने पीसीबी के सामने यह कहा है कि सरफराज टीम के कप्तान नहीं बने रह सकते। हालांकि, बोर्ड ने कहा कि वे आस्ट्रेलिया जैसे महत्वपूर्ण दौरे पर नए कप्तान को चुनने का जोखिम नहीं उठा सकते।

इसे बनाया जाएगा कप्तान -

 

रिपोर्ट्स की मानें तो बाबर आजम और इमाद वसीम को वनडे और टी-20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है तो वहीं टेस्ट में अजहर अली पाकिस्तान के कप्तान हो सकते हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, प्रबंधन आस्ट्रेलियाई दौर पर युवा खिलाड़ियों के साथ प्रयोग कर रहा है और अगर टीम अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाती तो वे यह बहाना बना सकते हैं कि टीम बदलाव के दौर से गुजर रही है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार