लाहौर, 4 अप्रैल | पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने शनिवार को कहा कि कोरोनावायरस को रोकने के लिए रमजान के महीने में वह किसी भी तरह के क्रिकेट के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं करेगा। 

Advertisement

पीसीबी ने एक बयान में कहा, "कुछ आयोजनकर्ताओं ने हमसे संपर्क किया है, जोकि रमजान में क्रिकेट के लिए पीसीबी की एनओसी नीति पर हमसे स्पष्टीकरण मांग रहे हैं। इस समय यह उचित है कि हम अपनी उस नीति का पालन करें जिसमें कहा गया है कि स्थिति सामान्य होने तक क्रिकेट निलंबित रहेगा। ऐसे में पीसबी रमजान में क्रिकेट के लिए कोई एनओसी जारी नहीं करेगा।"

Advertisement

बोर्ड ने कहा, "इस समय पूरी दुनिया में स्थिति काफी भयानक हुई पड़ी है और सभी आर्थिक तथा खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं और सभी का ध्यान केवल स्वास्थ्य पर है। पीसीबी अपने सभी आयोजनकर्ताओं से अपील करता है कि वे नियमों का पालन करें सामाजिक दूरी बनाएं रखे।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार