सेमीफाइनल में इंग्लैंड से हारने के चलते टीम इंडिया टी20 वर्ल्डकप 2022 से बाहर हुई। पिछले साल की तुलना में इस साल भारत का प्रदर्शन अच्छा रहा और टीम के खिलाड़ियों ने अच्छी क्रिकेट खेली। हार्दिक पांड्या अपने हरफनमौला खेल से टीम की रीढ़ बने रहे। ऐसा महसूस हुआ कि हार्दिक की तरह अगर टीम इंडिया के पास 1 ऑलराउंडर और होता तो शायद परिणाम दूसरे होते।

Advertisement

फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर की कमी को भरने के लिए, भारतीय टीम मैनेजमें को घरेलू क्रिकेट की ओर रुख करना होगा। इस बीच जम्मू-कश्मीर से हार्दिक पांड्या की गुणवत्ता वाला खिलाड़ी तैयार करने की कुछ उम्मीद दिख रही है। उमरान मलिक और अब्दुल समद के बाद जम्मू-कश्मीर से एक और सनसनीखेज प्रतिभा उभर रही है।

Advertisement

इस उभरते हुए हरफनमौला खिलाड़ी का नाम औकिब नबी (Auqib Nabi ) है। अगर ठीक से इस खिलाड़ी को तैयार किया जाए तो वह अगले हार्दिक पांड्या हो सकते हैं। जम्मू-कश्मीर के हरफनमौला खिलाड़ी का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

ट्विटर यूजर ने इस कैप्शन के साथ वीडियो शेयर किया, 'सभी #IPL फ्रेंचाइजी के लिए। यदि आप एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर चाहते हैं, तो जम्मू-कश्मीर से औकिब नबी सबसे अच्छे साबित हो सकते हैं। वह नई गेंद को स्विंग कराता है और लंबी हिट कर सकता है।'

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार