Phil Salt Record: द हंड्रेड 2025 टूर्नामेंट (The Hundred 2025) का 5वां मुकाबला बीते शनिवार, 9 अक्टूबर को मैनचेस्टर ओरिजिनल्स (Manchester Originals) और ओवल इनविंसिबल्स (Oval Invincibles) के बीच लंदन के केनिंग्टन ओवल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था जहां मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के कप्तान फिल साल्ट (Phil Salt) ने 41 रनों की पारी खेलकर इतिहास रच दिया। गौरतलब है कि फिल साल्ट द हंड्रेड टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

सबसे पहले ये जान लीजिए कि इस मुकाबले में फिल साल्ट ने 32 बॉल पर 1 चौका और 3 छक्के ठोकते हुए 41 रनों की पारी खेली। इसी के साथ अब फिल साल्ट द हंड्रेड टूर्नामेंट में अपने 1036 रन पूरे कर चुके हैं और इस टूर्नामेंट में हजार और उससे ज्यादा रन बनाने वाले पहले Men खिलाड़ी बन गए हैं।

Advertisement

द हंड्रेड टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (मेंस)

फिल साल्ट - 37 मैचों में 1036 रन

जेम्स विंस - 37 मैचों में 986 रन

बेन डकेट - 31 मैचों में 891 रन

Advertisement

विल जैक्स - 35 मैचों में 875 रन

डेविड मलान - 32 मैचों में 849 रन

इतना ही नहीं, फिल साल्ट ने द हंड्रेड टूर्नामेंट में अपने 1036 रन पूरे करते हुए नेट साइवर ब्रंट का भी एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा और वो इस टूर्नामेंट के इतिहास में (मेंस और वुमेंस) सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बैटर भी बन गए हैं।

Advertisement

बात करें अगर इस मुकाबले की तो लंदन के केनिंग्टन ओवल में ओवल इनविंसिबल्स ने कैप्टन सैम बिलिंग्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद मैनचेस्टर ओरिजिनल्स की टीम ने फिल साल्ट की 41 रनों की पारी के दम पर 100 बॉल पर 10 विकेट खोकर 128 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में ओवल इनविंसिबल्स के लिए विल जैक्स ने 26 बॉल पर 61 रन और तवांडा मुयेये ने 28 बॉल पर नाबाद 59 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर ओवल की टीम ने बेहद ही आसानी से 57 बॉल पर 129 रनों का लक्ष्य हासिल किया और सिर्फ एक विकेट के नुकसान पर 9 विकेट से ये मैच जीता।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार