ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के आखिरी मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी का फैसला किया। लेकिन ऑस्ट्रेलियाई टीम के ओपनर्स ने इंग्लिश कप्तान जोस बटलर के इस फैसले को गलत साबित कर दिया। ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी की और ऑस्ट्रेलिया को एक शानदार शुरुआत दिलाई। इंग्लैंड के लिए पहले 20 ओवरों में अच्छा तो क्या ही होना था बुरा और हो गया।

Advertisement

इंग्लैंड के ओपनर फिल सॉल्ट बाउंड्री पर फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए और ज़मीन पर उनका सिर लगने के चलते उन्हें फील्ड से बाहर जाना पड़ा। इसके बाद मेडिकल टीम ने उनकी जांच की जिसके बाद पाया गया कि वो बाकी के मैच में हिस्सा नहीं ले पाएंगे। इसके बाद मोईन अली को कन्कशन सब्टिटियूट के रूप मेंं प्लेइंग इलेवन में शामिल कर लिया गया है।  

Advertisement

सॉल्ट के बीच मैच से बाहर होने के बाद ये देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड के लिए ओपनिंग करने के लिए कौन आता है। ताजा समाचार लिखे जाने तक ट्रेविस हेड और डेविड वॉर्नर ने पहले विकेट के लिए 150 रनों की साझेदारी कर ली है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि ऑस्ट्रेलिया इस मैच में अच्छी शुरुआत के बाद कितना बड़ा स्कोर बना पाती है।

आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया पहले ही तीन मैचों की सीरीज में 2-0 से आगे है और अगर इंग्लिश टीम को क्लीन स्वीप से बचना है तो उन्हें हर हाल में ये मैच जीतना होगा।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार