SOU Vs WEF, The Hundred 2026: द हंड्रेड 2026 टूर्नामेंट का दूसरा मुकाबला बीते बुधवार, 22 जुलाई को साउथैम्पटन के द रोज बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां वेल्श फायर की टीम (Welsh Fire) ने 98 गेंदों पर 136 रनों का लक्ष्य हासिल करके सदर्न ब्रेव (Southern Brave) को 6 विकेट से माद दी। गौरतलब है कि इस मुकाबले में वेल्श फायर की जीत के सबसे बड़े हीरो कैप्टन फिल साल्ट (Phil Salt) रहे, जिन्होंने 37 गेंदों पर नाबाद 47 रनों की शानदार पारी खेली।

Advertisement

इस मुकाबले में वेल्श फायर ने ही टॉस जीतकर सदर्न ब्रेव को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी की 100 गेंदों पर 7 विकेट खोकर 135 रन बनाए। उनके लिए डेविड वॉर्नर ने 35 गेंदों पर 44 रन और थॉमस रेव ने 30 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली।

बात करें अगर वेल्श फायर के गेंदबाज़ों की तो मार्को यानसेन ने 20 गेंदों पर 17 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं क्रिस वोक्स, सैम कुक और लॉकी फर्ग्यूसन ने एक-एक विकेट निकाले।

यहां से अब वेल्श फायर के सामने जीत हासिल करने के लिए 136 रनों का लक्ष्य था जिसका पीछा करते हुए फिल साल्ट ने एक छोर संभाला और 37 गेंदों पर 2 चौके 1 छक्का लगाकर नाबाद 47 रनों की पारी खेली। उनके अलावा रचिन रविंद्र ने 16 गेंदों पर 24 रन, और मैथ्यू शॉर्ट ने 15 गेंदों पर 20 रन, जो रूट ने 15 गेंदों पर 15 रन का अहम योगदान किया। इन्हीं पारियों के दम पर उन्होंने 98 गेंदों पर लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि सदर्न ब्रेव के लिए निखिल चौधरी ने 15 गेंदों पर 19 रन देकर 2 विकेट चटकाए और डेनियल वॉरेल ने 15 गेंदों पर 15 रन देकर 1 विकेट लिया। फिल साल्ट को नाबाद 47 रनों की पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार