इंग्लैंड के पूर्व स्पिन गेंदबाज फिल टफनेल (Phil Tufnells) ने अपनी पंसदीदा ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन का चुनाव किया है। फिल टफनेल जिन्होंने इंग्लैंड के लिए 42 टेस्ट मैच और 20 वनडे मुकाबले में शिरकत की उन्होंने अपनी प्लेइंग इलेवन में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के खिलाड़ियो पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। 

Advertisement

फिल टफनेल की प्लेइंग इलेवन में 3 ऑस्ट्रेलियाई और 3 वेस्टइंडीज के खिलाड़ी शामिल हैं। फिल टफनेल ने अपनी ऑलटाइम प्लेइंग इलेवन में टीम इंडिया से एक खिलाड़ी को चुना है। फिल टफनेल ने अपनी टीम में 1 भारतीय खिलाड़ी को चुना है। दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर फिल टफनेल की ऑल टाइम इलेवन में नंबर 5 पर नजर आ रहे हैं।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर के अलावा फिल टफनेल ने अपनी टीम में टीम इंडिया के किसी भी खिलाड़ी को जगह नहीं दी है। जेसन गिलेस्पी की टीम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाली बात यह है कि उन्होंने अपनी टीम में श्रीलंका के किसी भी खिलाड़ी को शामिल नहीं किया है। फिल टफनेल ने अपनी टीम का विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट को बनाया है वहीं उनकी टीम के कप्तान विव रिचर्डस हैं।

कुछ इस तरह से नजर आती है फिल टफनेल की ऑल टाइम इलेवन टीम: डेसमंड हेमेंडस (वेस्टइंडीज), ग्राहम गूच, विव रिचर्डस (कप्तान), ब्रायन लारा, सचिन तेंदुलकर, जैक कैलिस, एडम गिलक्रिस्ट(विकेटकीपर), शेन वॉर्न, वसीम अकरम, कर्टली एम्ब्रोस, ग्लेन मैक्ग्रा।

Advertisement

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार