Phoebe Litchfield Record: सनराइजर्स लीड्स महिला (Sunrisers Leeds Women) की सलामी बल्लेबाज़ फोएबे लिचफील्ड (Phoebe Litchfield) ने बीते रविवार, 09 अगस्त को लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड पर वेल्श फायर महिला (Welsh Fire Women) के खिलाफ महज़ 25 गेंदों पर 220 की तूफानी स्ट्राइकर रेट से 55 रनों की धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी पारी के दम पर फोएबे लिचफील्ड ने द हंड्रेड विमेंस में एक खास रिकॉर्ड बना दिया है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। दरअसल, 23 वर्षीय फोएबे लिचफील्ड अब The Hundred Women's के इतिहास में सबसे तेज दो अर्धशतक लगाने वाली खिलाड़ी बन हैं। उन्होंने वेल्श फायर के सामने 22 गेंदों पर हाफ सेंचुरी ठोककर ये कारनामा किया है। इससे पहले उन्होंने हाल ही में ही बर्मिंघम फीनिक्स के खिलाफ 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था जो कि द हंड्रेड विमेंस के इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक था।

गौरतलब है कि द हंड्रेड विमेंस में भारतीय तूफानी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने भी 22 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा है। इस लिस्ट की टॉप-5 में नदीन दी क्लर्क (23 गेंदों पर अर्धशतक) और डिएंड्रा डॉटिन (24 गेंदों पर अर्धशतक) भी मौजूद हैं।

बात करें अगर साल 2026 के द हंड्रेड विमेंस में फीबी लिचफील्ड के प्रदर्शन की तो वो टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी हैं। इस 23 साल की लड़की ने टूर्नामेंट में अब तक 7 मैचों में 43.66 की औसत से 262 रन ठोके हैं। इस दौरान उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए और नाबाद 71 रनों की पारी खेली।

मैच का हाल: लीड्स के मैदान पर सनराइजर्स लीड्स ने टॉस जीता और वेल्श फायर को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया। WEF ने फ्रेया कैम्प की 45 गेंदों पर नाबाद 72 रनों की पारी के दम पर अपनी पारी की 100 गेंदों पर 121 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में सनराइजर्स लीड्स के लिए फीबी लिचफील्ड ने 25 गेंदों पर 55 रन, एन्नाबेल सदरलैंड ने 18 गेंदों पर 28 रन और लॉरेन विनफील्ड-हिल ने 14 गेंदों पर 17 रन जोड़े। इन्हीं पारियों के दम पर SUL ने 74 गेंदों पर 122 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार