Legends League Cricket: जब दो लीजेंड्स आपस में भिडेंगे तो मुकाबला जबरदस्त ही देखने को मिलेगा। लीजेंड्स लीग क्रिकेट टूर्नामेंट से फैंस को जैसी उम्मीद थी वैसा ही देखने को मिल रहा है। टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में केविन पीटरसन और चमिंडा वास के बीच शानदार टक्कर देखने को मिली हैं।

Advertisement

टूर्नामेंट का दूसरा मैच शुक्रवार को एशिया लायंस और वर्ल्ड जाइंट्स के बीच खेला जा रहा था। जिसमें एशिया लायंस ने टॉस जीतकर बॉलिंग करने का फैसला किया था। बल्लेबाजी करने उतरी वर्ल्ड जाइंट्स की शुरूआती काफी धीमी रही और उन्होंने पहले दो ओवरों में सिर्फ दो रन ही बनाए। ऐसे में केविन पीटरसन ने मैच का तीसरा ओवर करने आए चमिंडा वास को टारगेट किया और उनकी शुरू की दो बॉल पर लगातार दो बड़े छक्के जड़ दिए।

Advertisement

लेकिन ये लीजेंड्स लीग क्रिकेट है। यहां सारे ही लीजेंड्स है, इसी को साबित करते हुए चमिंडा वास की तीसरी बॉल फेंकी और इसे भी केविन पीटरसन छक्के के लिए उठा बैठे, लेकिन ये बॉल बॉउंड्री के बाहर जा नहीं सकी। और केविन पीटरनसन मोहम्मद हफीज के हाथों कैच होकर पेवेलियन की तरफ जाने को मजबूर हो गए।

मैच की बात करें तो डेरिन सैमी की टीम वर्ल्ड जाइंट्स ने 20 ओवरो में केविन ओ ब्रायन की धुआधार 46 बॉल पर 95 रनों की पारी के दम पर 205 रनों रन बनाए थे। एशिया लायंस के लिए नुवन कुलसेकरा और हफीज ने दो-दो विकेट चटकाए थे, वहीं मुरलीधरन और चमिंडा वास के खाते में एक-एक विकेट आया था। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एशिया लायंस की टीम ने 19.2 ओवरों में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस दौरान तिलकरत्ने दिलशान (52) और उपुल थरंगा (63) मैच के हीरो रहे।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार