अहमदाबाद टेस्ट में जिस तरह से पिच खेल रही है उसे देखकर ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि ये टेस्ट मैच तीसरे दिन ही खत्म हो जाएगा। ताजा समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड ने 4 विकेट 50 रनों पर ही गंवा दिए हैं और उनके पास सिर्फ 17 रन की ही लीड है। इस टर्निंग ट्रैक पर स्पिनर्स की नाचती हुई गेंदों को देखकर वसीम जाफर ने एक ट्वीट किया है।

Advertisement

पूर्व टेस्ट ओपनर ने अपने इस ट्वीट से इंग्लिश टीम को ट्रोल करने की कोशिश की है। जाफर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'कुछ दिन तो गुजारिए गुजरात में।'

Advertisement

जाफर ने ये ट्वीट तब किया जब अहमदाबाद टेस्ट में विकेटों का पतझड़ लगा हुआ है दोनों टीमों के बल्लेबाज़ स्पिनर्स के सामने बेबस नजर आ रहे हैं। आलम ये है कि ये टेस्ट मैच ढाई दिन में ही खत्म होने के आसार हैं।

हालांकि, ये देखना दिलचस्प होगा कि इंग्लैंड भारत के सामने जीत के लिए कितना बड़ा लक्ष्य देता है। फिलहाल इंग्लैंड की टीम अक्षर पटेल और रविचंद्रन अश्विन की गेंदों पर नाचती हुई नजर आ रही है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार