भारत के पूर्व स्पिनर पीयूष चावला (Piyush Chawla) ने गुरुवार (18 अक्टूबर) को अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में खेले इंटरनेशनल लीग टी-20 2025-26 के मुकाबले में अपनी शानदार गेंदबाजी से धमाल मचा दिया।

Advertisement

गल्फ जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में अबू धाबी नाइट राइडर्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पीयूष ने अपने कोटे के चार ओवर में 27 रन देकर 4 विकेट हासिल किए । पीयूष ने कप्तान जेम्स विंस, मोइन अली, अजमतुल्लाह उमरज़ई और मैथ्यू फोर्ट को अपना शिकार बनाया। यह पांचवीं बार है जब पीयूष ने अपने टी-20 करियर में पारी में 4 विकेट लेने का कारनामा किया।

Advertisement

इस शानदार प्रदर्शन के लिए पीयूष को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

गौरतलब है कि इस मुकाबले में नाइट राइडर्स ने जायंट्स को 4 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने क बाद जायंट्स ने 7 विकेट के नुकसान पर 165 रन बनाए। जिसमें रहमानुल्लाह गुरबाज 45 गेंदों में 72 रन के साथ टॉप स्कोरर रहे।

नाइट राइडर्स में पीयूष के अलावा जेसन होल्डर, अजय कुमार औऱ ओली स्टोन ने 1-1 विकेट लिया।

इसके जवाब में नाइट राइडर्स ने 4 गेंद बाकी रहते हुए 6 विकेट गवाकर जीत हासिल की। एलेक्स हेल्स ने 46 रन, फिल सॉल्ट ने 35 रन और शेरफन रदरफोर्ड ने 30 रन का योगदान दिया।

Advertisement

जायंट्स के लिए तबरेज शम्सी ने 3 विकेट, फ्रेड क्लासे ने 2 और क्रिस वुड ने 1 विकेट लिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार