31 अगस्त,(CRICKETNMORE)। भारत के खिलाफ खेले जा रहे चौथे टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज सैम कुरेन ने शानदार अर्धशतक लगाकर इंग्लैंड को 246 रनों के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया। 

Advertisement

86 रनों पर 6 विकेट गंवा चुके इंग्लैंड के लिए सैम ने 136 गेंदों में 8 चौकों और 1 छक्के की मदद से 78 रन की पारी खेली। वह अकेले खिलाड़ी रहे जिन्होंने इस पारी में इंग्लैंड के लिए अर्धशतक बनाया। इसके साथ ही वह 21 साल या उससे कम उम्र में एक टेस्ट सीरीज में नंबर 8 या उससे नीचे बल्लेबाजी करते हुए दो अर्धशतक लगाने वाले दुनिया के चौथे क्रिकेटर बन गए हैं।

Advertisement

उनसे पहले ऑस्ट्रेलिया के एलबर्ट ट्रॉट ने साल 1895 में इंग्लैंड के खिलाफ, भारत के कपिल देव ने 1979-80 में पाकिस्तान के खिलाफ और साउथ अफ्रीका के मार्क बाउचर ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ हुई सीरीज में यह कारनामा किया था। 

गौरतलब है कि पहले दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड के 246 रनों के जवाब में भारत ने पहली पारी में बिना कोई विकेट 19 रन बना लिए हैं। शिखर धवन 3 और केएल राहुल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार