मेलबर्न, 9 दिसम्बर | ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान इयान चैपल ने कहा है कि क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) का 2020-21 में भारत के खिलाफ डे-नाइट प्रारूप के दो टेस्ट मैच खेलने का विचार उसके लिए मंहगा साबित हो सकता है। चैपल को लगता है कि भारत का गेंदबाजी आक्रमण बेहतर है, जो ऑस्ट्रेलिया के लिए दुखदायी हो सकता है।

Advertisement

चैपल ने वेबसाइट ईएसपीएनक्रिकइंफो में अपने कॉलम में लिखा है, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया 2020-21 में भारतीय टीम के दौरे पर दो डे-नाइट प्रारूप के टेस्ट मैच खेलने पर विचार कर रही है।"

Advertisement

उन्होंने कहा, "इस कदम का मकसद ऑस्ट्रेलिया को फायदा पहुंचाना है, लेकिन यह कदम उलटा साबित हो सकता है, क्योंकि भारत के पास मजबूत आक्रमण है। साथ ही विराट कोहली ने पहले ही बता दिया है कि वह विश्व के इस हिस्से में कप्तानी में उस्ताद हैं।"

ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के मुताबिक, जब अगले साल जनवरी में ऑस्ट्रेलिया भारत का दौर करेगी तब सीए का प्रतिनिधिमंडल बीसीसीआई के नए अधिकारियों से मिलेंगे। ऑस्ट्रेलिया के इस मंडल का नेतृत्व उसके चेयरमैन अर्ल एडिंग्स करेंगे।

एडिंग्स ने कहा, "उन्होंने अपना पहला डे-नाइट का टेस्ट मैच खेला और आसानी से जीत गए, यह अच्छी बात है। अब चूंकि वह इसमें आ गए हैं तो हो सकता है कि यहां से वो आगे बढ़ना शुरू करें। मुझे इस बात में कोई शक नहीं है कि वह एक या उससे ज्यादा डे-नाइट प्रारूप का टेस्ट मैच खेलने के बारे में विचार करेंगे। लेकिन यह हमारी जनवरी में होने वाली मुलाकात पर निर्भर है।"

बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरभ गांगुली हालांकि इसके ज्यादा पक्ष में नहीं लग रहे हैं। गांगुली ने कहा, "मैंने सीए से अभी तक कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं सुना है। चार में से दो ज्यादा होंगे.. यह पारंपरिक टेस्ट मैच का स्थान नहीं ले सकता.. लेकिन हम हर सीरीज में एक मैच गुलाबी गेंद से खेल सकते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार