22 दिसंबर। पोलार्ड के शानदार 51 गेंद पर 74 रन और निकोलस पूरन के धमाकेदार 64 गेंद पर 89 रनों की बदौलत वेस्टइंडीज ने कटक वनडे में बनाए 50 ओवर में 5 विकेट पर 315 रन। भारत के जीत के लिए 316 रनों की दरकार है।

Advertisement

निकोलस पूरन और पोलार्ड के बीच पांचवें विकेट के लिए 135 रनों की साझेदारी हुई। निकोलस पूरन ने अपनी 89 रनों की पारी में 10 चौके और 3 छक्के जमाए। आपको बता दें कि आखिरी 15 ओवर में वेस्टइंडीज ने 154 रन बटोरे।

Advertisement

निकोलस पूरन और पोलार्ड की धमाकेदार पारी ने फैन्स का खुब मनोरंजन किया ही बल्कि वेस्टइंडीज पारी के दौरान पोलार्ड और कोहली के बीच मजाकिया नोंकझोक देखने को भी मिले। 

हुआ ये कि जब पोलार्ड बल्लेबाजी करने मैदान पर आए तो अपनी पारी के शुरूआत में काफी धीमी बल्लेबाजी कर रहे थे। ऐसे में कोहली ने जानबूझकर पोलार्ड के साथ बात-चीत करना शुरू किया। कोहली ने पोलार्ड को कहा कि आप डिफेंड क्यों कर रहे हैं आपका नाम तो पोलार्ड है।

आपको तेजी से रन बनानें चाहिए। ऐसे में पोलार्ड ने कोहली की मजाकिया स्लैजिंग पर ज्यादा कुछ नहीं कहा लेकिन आखिर में कोहली की तरफ देखकर आई लव यू विराट जरूर कहा।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार