पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान और आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने कहा है कि वह आगामी लीग के दौरान 'मांकड' (नॉन स्ट्राइकर छोर पर बल्लेबाज को क्रीज से बाहर होने पर गेंद फेंकने से पहले आउट करना) को लेकर वह अपनी टीम के स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से बात करेंगे। 

Advertisement

हालांकि पोंटिंग के राष्ट्रीय टीम के पूर्व साथी ब्रेड हॉग ने अगल दृष्टिकोण के साथ अश्विन का समर्थन किया है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर हॉग ने कहा कि अगर एक गेंदबाज को मांकड नहीं करना चाहिए तो नॉन स्ट्राइकर छोर के बल्लेबाज को भी ज्यादा दूर नहीं जाना चाहिए और गेंदबाज को गेंद छोड़ने से पहले बल्लेबाज को क्रीज नहीं छोड़ना चाहिए।

Advertisement

पूर्व लेफ्ट आर्म चाइनामैन गेंदबाज हॉग ने ट्विटर पर कहा, " बल्लेबाज गेंद फेंकने से पहले ही क्रीज छोड़ रहे हैं, जबकि उन्हें पता है कि उन्हें इसका फायदा मिल रहा है तो यह खेल की भावना है!"

इससे पहले, पोंटिंग ने कहा था कि आईपीएल के आगामी 13वें सीजन के दौरान मांकड को लेकर वह दिल्ली कैपिटल्स के स्टार आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन से बात करेंगे।

अश्विन आईपीएल के पिछले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब की टीम का हिस्सा थे। पिछले सीजन में पंजाब का राजस्थान रॉयल्स के एक खिलाफ एक मैच हुआ और इस मैच से ही 'मांकड' शब्द चर्चा में आया था।

अश्विन ने राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज जोस बटलर को मांकड तरीके से आउट किया था। अश्विन ने नॉन स्ट्राइकर छोर पर गिल्लियां उड़ा दी थीं और बटलर को आउट दिया गया था क्योंकि यह नियमों के खिलाफ नहीं था। लेकिन कई क्रिकेट दिग्गजों ने 'खेल भावना का उल्लंघन करने के लिए' अश्विन की कड़ी आलोचना की थी।

Advertisement

पोंटिंग ने ग्रेड क्रिकेटर पोडकास्ट पर कहा था," इसे (मांकड) लेकर मैं उनसे (अश्विन से) बात करूंगा। यह पहली चीज है, जिसे मैं करूंगा। पिछले सीजन में वह हमारी टीम का हिस्सा नहीं थे। वह हमारे खिलाड़ियों में से एक है जिसे हमने इस वर्ष अपनी टीम में लाने की कोशिश की।"

उन्होंने कहा, " देखिए, वह एक शानदार गेंदबाज हैं और उन्होंने लंबे समय तक आईपीएल में शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन मुझे उस पिछले सीजन को देखना होगा, जहां उन्होंने ऐसा किया था। मैंने तुरंत ही अपनी टीम के लड़कों से कहा, देखो, मुझे पता है कि उन्होंने यह कर दिया है। टूनार्मेंट में अन्य लोग भी होंगे जो ऐसा करने के बारे में सोचेंगे। लेकिन हम अपनी क्रिकेट खेलेंगे। हम ऐसा नहीं करेंगे।"

अश्विन ने अपने द्वारा किए गए मांकड का बचाव करते हुए कहा था, " मेरी अंतरात्मा साफ थी।" हालांकि, दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच को भरोसा है कि अनुभवी भारतीय ऑफ स्पिनर उनकी सलाह को मानेंगे।

Advertisement

उन्होंने कहा, " इसलिए, यह बातचीत होने जा रही है और यह एक कठिन बातचीत होने जा रही है, जोकि मुझे उनके साथ करना होगा। लेकिन मुझे पूरा यकीन है कि वह इसे मानेंगे।"

आईपीएल के 13वें सीजन की शुरूआत 19 सितंबर से यूएई में हो रही है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार