17 जून। भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने हरफनमौला खेल की बदौलत रविवार को ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर खेले गए आईसीसी विश्व कप-2019 के अपने चौथे मुकाबले में पाकिस्तान को 89 रनों से हरा दिया। मैच का फैसला डकवर्थ-लेविस नियम के आधार पर हुआ।

Advertisement

इस मैच में रोहित शर्मा ने अपने शानदार शतकीय पारी से हर किसी का दिल जीत लिया। रोहित शर्मा ने शानदार 140 रन की पारी खेली और मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजे गए।

Advertisement

आपको बता दें कि जिस तरह से रोहित शर्मा बल्लेबाजी कर रहे थे ऐसा लग रहा था कि उनके द्वारा वनडे में एक और दोहरा शतक देखने को मिलेगा। रोहित शर्मा ने अपने 140 रन की पारी के दौरान 113 गेंद का सामना करने में सफल रहे तो वहीं अपनी पारी में 14 चौके और 3 छक्के जमाने में भी सफल रहे।

गौरतलब है कि जिस तरह से रोहित शर्मा हसन अली की गेंद पर खराब शॉट सिलेक्शन के साथ शॉर्ट फाइन लेग पर आउट हुए उससे वो काफी गुस्से में दिखे और पवेलियन लौटते वक्त खुद की गलती को लेकर भड़कते हुए नजर आ रहे थे।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार