Prabhsimran Singh Record: पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के 25 साल के सलामी बल्लेबाज़ प्रभसिमरन सिंह (Prabhsimran Singh) ने इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) के 58वें मुकाबले मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ 32 गेंदों पर 6 चौके और 4 छक्के ठोककर 57 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी के साथ प्रभसिमसन सिंह ने एक खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपनी जगह बना ली है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ है। सबसे पहले ये जान लीजिए कि प्रभसिमरन सिंह ने धर्मशाला के मैदान पर धमाल मचाने के साथ ही IPL 2026 में अपने 439 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने 43.90 की औसत और 170.15 की स्ट्राइक रेट से कुल 11 इनिंग में ये कारनामा किया है। खास बात ये है कि अब वो IPL के इतिहास में एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी के तौर पर एक से ज्यादा सीजन में 400 प्लस रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज़ बन गए हैं।

Advertisement

उन्होंने पिछले सीजन पंजाब किंग्स के लिए 17 मैचों में 32.29 की औसत और 160.53 की स्ट्राइक रेट से 549 रन बनाए थे। उनसे पहले ये कारनामा सिर्फ सूर्यकुमार यादव और अभिषेक शर्मा ने ही किया है। 

IPL में एक से ज्यादा सीजन में 400 प्लस रन बनाने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी

  • सूर्यकुमार यादव - (साल 2018, 2019 और 2020)
  • अभिषेक शर्मा - (साल 2022 और 2024)
  • प्रभसिमरन सिंह - (साल 2025 और 2026)

एक बार फिर बता दें कि 25 साल के प्रभसिमरन साल 2026 के IPL में पंजाब किंग्स के लिए अब तक 11 पारियों में 439 रन ठोक चुके हैं। वो टूर्नामेंट में PBKS के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं। उनके बाद इस लिस्ट में कूपर कोनोली हैं, जिन्होंने 11 पारियों में 436 रन बनाए हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर PBKS vs MI मैच के नतीजे की तो ये मुकाबला मुंबई इंडियंस ने 19.5 ओवर में 201 रनों का लक्ष्य हासिल करके 6 विकेट से जीता। हालांकि इसके बावजूद पंजाब किंग्स  (12 मैचों में 6 जीत और 13 अंक) फिलहाल पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर बरकरार है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार