आईपीए 2023 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स के सामने जीत के लिए 198 रनों का लक्ष्य रखा है। पंजाब को इस स्कोर तक पहुंचाने में ओपनर प्रभसिमरन सिंह और शिखर धवन ने अहम भूमिका निभाई। पंजाब की पारी के पहले 10 ओवरों में तो प्रभसिमरन ही छाए रहे और उन्होंने राजस्थान के हर गेंदबाज की कुटाई की।

Advertisement

इस दौरान प्रभसिमरन ने अनुभवी कीवी गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट को भी नहीं बख्शा और उनकी गेंदबाजी में भी बेखौफ चौके-छक्के लगाए। इस दौरान उन्होंने बोल्ट को एक ऐसा छक्का लगाया जिसे हर कोई बस देखता ही रह गया। प्रभसिमरन के बल्ले से ये छक्का नौवें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब बोल्ट अपने दूसरे स्पेल का पहला ओवर करने के लिए आए।

Advertisement

बोल्ट ने ये पहली बॉल शॉर्ट ऑफ लेंग्थ रखी लेकिन प्रभसिमरन ने क्रीज़ में खड़े खड़े सीधा छक्का जड़ दिया। प्रभसिमरन का ये शॉट देखकर कमेंटेटर्स भी हक्के बक्के रह गए। इस शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है। वहीं, अगर प्रभसिमरन की पारी पर गौर करें तो उन्होंने सिर्फ 34 गेंदों में 60 रनों की तूफानी पाऱी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 7 चौके और 3 छक्के भी देखने को मिले।

प्रभसिमरन का छक्का देखने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभसिमरन के साथ-साथ कप्तान शिखर धवन की भी बात करनी होगी जिन्होंने एक छोर संभाले रखा और अंत तक नाबाद रहते हुए 56 गेंदों में 86 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान शिखर के बल्ले से कई खास शॉट भी देखने को मिले जो शायद आपने शिखर के बल्ले से इससे पहले कभी नहीं देखे होंगे। हालांकि, पंजाब की टीम निराश होगी क्योंकि एक समय 200-210 का स्कोर आसानी से नजर आ रहा था लेकिन आखिरी ओवरों में पंजाब की टीम ने थोड़ी सी ढिलाई दिखाई जिसके चलते पंजाब की टीम 200 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार