Prabhsimran Singh And Xavier Bartlett Viral Video: आईपीएल 2026 (IPL 2026) का 12वां मुकाबला बीते सोमवार, 06 अप्रैल को कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स (KKR vs PBKS) के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला गया था जो कि बारिश के कारण सिर्फ 3.4 ओवर के बाद बिना किसी नतीजे के रद्द करना पड़ा। गौरतलब है कि इसी बीच एक मज़ेदार घटना घटी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना कोलकाता नाइट राइडर्स की इनिंग के दूसरे ओवर में देखने को मिली। पंजाब किंग्स के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट करने आए थे जिनकी दूसरी गेंद पर फिन एलन ने एक स्कूप शॉट खेलने की कोशिस में गेंद को मिस टाइम कर दिया।

Advertisement

गौर करें ये बॉल उनके बैट के टॉप ऐज से टकराकर हवा में उड़ गया था जिसे देखकर पंजाब किंग्स के विकेटकीपर प्रभसिमरन सिंह और तेज गेंदबाज़ जेवियर बार्टलेट ने बॉल की तरफ दौड़ लगा दी। यहां प्रभसिमरन सिंह ने बॉल को पकड़ा और फिन एलन को आउट करने के लिए स्टंप्स को टारगेट किया। ध्यान दें कि इसी बीच जेवियर बार्टलेट उनके सामने आ गए और प्रभसिमरन के हाथ से निकला थ्रो सीधा उनकी पीठ से टकराया।

स्टार स्पोर्ट्स ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसमें आप देख सकते हो कि कैसे प्रभसिमसन गलती से अपने ही साथी खिलाड़ी की पीठ पर बॉल मार देते हैं। मज़े की बात ये है कि ग्राउंड पर ये कॉमेडी देखकर पंजाब किंग्स के कैप्टन श्रेयस अय्यर भी खुद को रोक नहीं पाते और मुंह छुपाते हुए हंसते हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

Also Read: LIVE Cricket Score

एक बार फिर बता दें कि ये मुकाबला बारिश के कारण रद्द हुआ जिसकी वज़ह से दोनों ही टीमों को एक-एक अंक मिले। इसी के साथ अब पंजाब किंग्स की टीम अपने शुरुआती 3 मैचों में 2 जीत और 5 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर पहले स्थान पर पहुंच गई है। दूसरी तरफ बात करें अगर कोलकाता नाइट राइडर्स टीम की तो वो 3 मैचों में 2 हार और 1 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल पर आठवें पायदान पर है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार