भारतीय क्रिकेटर प्रज्ञान ओझा बने पिता, शेयर की फोटो, देखिए !

Updated: Mon, Sep 09 2019 16:59 IST
भारतीय क्रिकेट का यह खिलाड़ी बना पिता, शेयर की फोटो, देखिए ! Images (Twitter)

9 सितंबर। भारतीय स्पिनर प्रज्ञान ओझा पिता बन गए हैं। प्रज्ञान ओझा ने अपने ट्विटर पर इस बात की जानकारी दी है। प्रज्ञान ओझा के बेटे के पिता बने हैं। 

बीती रात जुबली हिल्म के कार्पोरेट अस्पताल में प्रज्ञान ओझा की वाइफ ने बेटे को जन्म दिया। गौरतलब है कि साल 2010 में प्रज्ञान ओझा की शादी हुए थी। 

भारतीय टीम के लिए प्रज्ञान ओझा ने 24 टेस्ट, 18 वनडे और 6 टी-20 मैच खेले हैं। साल 2009 में प्रज्ञान ओझा ने टेस्ट में डेब्यू किया था। 

इसके साथ - साथ आईपीएल भी प्रज्ञान ओझा खेल चुके हैं। साल 2009 में प्रज्ञान डेक्कन चार्जर्स का हिस्सा रहे हैं तो वहीं 2013 और 2015 में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेल चुके हैं।

साल 2016 के आईपीएल ऑक्शन में प्रज्ञान ओझा को किसी ने नहीं खरीदा था जिसके बाद से अबतक प्रज्ञान ओझा बतौर खिलाड़ी आईपीएल का हिस्सा नहीं बन पाए हैं। 

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें