आईपीएल 2022 के 30वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइटराइडर्स को 7 रन से हराकर दो अहम अंक अपने खाते में जोड़ लिए। इस मैच में एक समय केकेआर की टीम जीत की पटरी पर दौड़ती हुई नज़र आ रही थी लेकिन जब आरोन फिंच आउट हुए तो उसके बाद टीम ने मूमेंटम खो दिया।

Advertisement

हालांकि, जब फिंच आउट हुए तो उनके और प्रसिद्ध कृष्णा के बीच तकरार देखने को मिली। 218 रनों का लक्ष्य पीछा करते हुए आरोन फिंच ने केकेआर को आतिशी शुरुआत दी और आउट होने से पहले सिर्फ 28 गेंदों में 58 रन बना दिए। उन्होंने इस पारी में 9 चौके और 2 गगनचुंबी छक्के लगाए। हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा के ओवर में छक्का लगाने के चक्कर में वो चूक गए और करुण नायर के हाथों कैच आउट हो गए।

Advertisement

आउट होने के बाद जब फिंच पवेलियन की ओर जा रहे थे तब कृष्णा उन्हें स्लेज़ करते हुए दिखे। इन दोनों के बीच तू-तू मैं-मैं का वीडियो सोशल मीडिया पर  काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। हालांकि, कृष्णा की स्लेजिंग का फिंच ने भी बखूबी जवाब दिया जिसे आप वीडियो में देख सकते हैं।

वहीं, अगर इस मैच की बात करें तो राजस्थान के लिए युजवेंद्र चहल ने हैट्रिक लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। चहल ने पारी के 17वें ओवर में चार विकेट लेकर सनसनी मचा दी और इस ओवर में वो दो बार हैट्रिक पर थे लेकिन आखिरकार उन्होंने पैट कमिंस को आउट करके अपनी हैट्रिक पूरी कर ही ली। चहल ने कुल मिलाकर इस मैच में 40 रन देकर पांच विकेट लिए।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार