IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जाने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर सामने आई है। तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा (Prasidh Krishna) चोट से उबर चुके हैं और उन्होंने फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, बेंगलुरु स्थित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (CoE) में पिछले दो दिनों तक चले सिमुलेशन टेस्ट के बाद मेडिकल टीम ने उन्हें फिट घोषित कर दिया है।

क्रिकबज की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, प्रसिद्ध कृष्णा जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए रवाना हो सकते हैं। वह वहां पहुंचकर भारत ए और न्यूजीलैंड ए के बीच होने वाले तीसरे और आखिरी अनऑफिशियल टेस्ट मैच के लिए उपलब्ध रह सकते हैं। यह मुकाबला शनिवार (7 नवंबर) से शुरू होना है। ऐसे में सब कुछ ठीक रहा था तो, इस मैच के जरिए उनके पास अपनी फिटनेस साबित करने का अच्छा मौका होगा।

हालांकि, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड के खिलाफ बुधवार (4 नवंबर) सो शुरू हो रही वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें शुरुआत में पहले तीन वनडे मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका चयन फिटनेस टेस्ट पास करने की शर्त पर हुआ था। 

गौरतलब है कि प्रसिद्ध कृष्णा को 30 सितंबर को गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के खिलाफ हाल ही में खेली खई वनडे सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले के दौरान हैमस्ट्रिंग इंजरी हुई थी। इसके बाद से ही वह मैदान से बाहर थे और उनकी फिटनेस पर नजर रखी जा रही थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

लेकिन अब फिटनेस टेस्ट में सफल रहने के बाद प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। हालांकि, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से उनकी फिटनेस को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट जारी नहीं किया गया है।

दोनों टीमों के बीच खेली जाने वाली इस अहम सीरीज का पहला मैच 19 से 23 नवंबर तक वेलिंगटन में खेला जाएगा, जबकि दूसरा और आखिरी टेस्ट 27 नवंबर से 1 दिसंबर तक क्राइस्टचर्च में होगा।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार