ICC Women's Cricket World Cup 2025 Stats Preview: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ओपनिंग बैटर प्रतिका रावल (Pratika Rawal ODI) के पास 30 सितंबर से शुरू होने वाले आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में खास वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। बता दें कि टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच मेजबान भारत औऱ श्रीलंका के बीच गुवाहटी में खेला जाएगा। 

Advertisement

प्रतिका को महिला वनडे इंटरनेशनल में 1000 रन पूरे करने के लिए 192 रनों की ज़रूरत है। अगर वह अगली पांच पारियों में ऐसा कर लेती हैं, तो वह महिला वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगी। फिलहाल यह कीर्तिमान ऑस्ट्रेलिया की लिंडसे रीलर के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 23 पारियों में (1988 में)  यह मुकाम हासिल किया था। 

Advertisement

भारत के लिए मिताली राज (29 पारी) में सबसे तेज यह कारनामा किया है। 

बता दें कि दिसंबर 2024 में डेब्यू करने वाली प्रतिका का करियर अभी तक शानदार रहा है। उन्होंने 17 पारियों में 50.12 की औसत से 802 रन बनाए हैं, जिसमें एक शतक और छह अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका बेस्ट स्कोर 154 रन रहा है।

महिला वनडे इंटरनेशनल में सबसे तेज 1000 रन

लिंडसे  रीलर (23 पारी)

Advertisement

मेग लैनिंग (25 पारी)

एनई बोल्टन (25 पारी)

बेलिंडा क्लार्क (27 पारी)

Advertisement

लौरा वूल्वार्ट (27 पारी)

स्टेफनी टेलर  (28 पारी)

शार्लेट एडवर्ड्स (29 पारी)    

Advertisement

मिताली राज (29 पारी)

बता दें कि बतौर भारतीय सबसे तेज 1000 वनडे रन बनाने का रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम है, वो 19 पारी में इस आंकड़े तक पहुंचे थे। रावल के पास उनके रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका भी होगा। 

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके अलावा वह 8 चौके जड़ते ही वनडे इंटनरेशनल में अपने 100 चौके पूरे कर लेंगी। 

Advertisement

आईसीसी महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के लिए भारतीय टीम

हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), प्रतिका रावल, हरलीन देयोल, जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष, उमा छेत्री, रेणुका सिंह ठाकुर, दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, श्री चरणी, राधा यादव, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार