बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज प्रवीण जयविक्रमा (Praveen Jayawickrama) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत श्रीलंका ने यहां दूसरे टेस्ट मैच के अंतिम दिन सोमवार को बांग्लादेश को 209 रनों से हराकर दो मैचों की टेस्ट सीरीज 1-0 से जीत ली। दोनों टीमों के बीच पहला टेस्ट ड्रॉ रहा था।

Advertisement

अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे 22 साल के जयविक्रमा ने दूसरी पारी में 86 रन देकर पांच विकेट लिए। उन्होंने मैच में 178 रन देकर 11 विकेट अपने नाम किए। उनसे पहले टेस्ट क्रिकेट के 144 साल के इतिहास के इतिहास में एक ही गेंदबाज यह कारनामा कर पाया था।

Advertisement

ऑस्ट्रेलिया के जेसन क्रेजा के बाद दूसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने अपना डेब्यू टेस्ट में 10 विकेट लिए हैं। क्रेजा ने साल 2008 में भारत के खिलाफ नागपुर में खेले गए मुकाबले से टेस्ट डेब्यू करते हुए 12 विकेट चटकाए थे।

इससे पहले श्रीलंका के लिए डेब्यू टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अकिला धनंजय के नाम था। जिन्होंने 2018 में बांग्लादेश के खिलाफ ढाका में खेल गए अपने डेब्यू टेस्ट मैच में 8 विकेट चटकाए थे।

दो मैच में 428 रन बनाने के लिए कप्तान दिमुथ करुणारत्ने को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। यह चौथी बार है जब वह टेस्ट में मैन ऑफ द सीरीज रहे हैं। उनके अलावा महान बल्लेबाज कुमार संगाकारा और अरविंद डी सिल्वा ने भी श्रीलंका के लिए 4-4 बार मैन ऑफ द सीरीज खिताब जीता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार