गुजरात जायंट्स और इंडिया कैपिटल्स के बीच लेजेंड्स लीग मैच के दौरान शांताकुमारन श्रीसंत और गौतम गंभीर के बीच जो बवाल हुआ फिलहाल वो शांत होता नहीं दिख रहा है। अब इस पूरे मामले पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर प्रवीण कुमार का रिएक्शन भी सामने आया है। प्रवीण कुमार का मानना है कि प्रशंसकों और सोशल मीडिया ने इस विवाद को बेवजह तूल दिया है।

Advertisement

भारत के लिए 68 वनडे और छह टेस्ट खेलने वाले प्रवीण कुमार ने सभी से इस मुद्दे को आगे नहीं बढ़ाने का आग्रह किया और जोर देकर कहा कि ऐसी घटनाएं खेल का हिस्सा हैं। इतना ही नहीं, प्रवीण कुमार ने अपने कोरे अंदाज़ में कहा कि दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है और ना ही गोलियां चल गई जो इतना बवाल मचाया जा रहा है।

 
Advertisement

प्रवीण कुमार ने एक मीडिया चैनल से बातचीत के दौरान कहा, "ये खेल का हिस्सा है, इस प्रकार की घटनाओं को लेकर प्रचार करने की कोई आवश्यकता नहीं है। इसे केवल मैदान में ही रहना चाहिए और इससे आगे नहीं ले जाना चाहिए। लोगों ने सोशल मीडिया पर बिना किसी कारण के हंगामा खड़ा कर दिया है। लेकिन अगर आप उन दोनों (गंभीर और श्रीसंत) को देखेंगे तो कुछ दिनों के बाद वो इसे भूल जाएंगे। खिलाड़ियों के बाहर निकलते ही सब कुछ ठीक हो जाता है। ग्राउंड पर हो जाती है तू तू मैं मैं लेकिन दोनों के बीच कोई दुश्मनी नहीं है, गोलियां थोड़ी चली हैं। सोशल मीडिया को इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश नहीं करना चाहिए।''

Also Read: Live Score

आपको बता दें कि इन दोनों के बीच लेजेंड्स लीग मैच के दौरान दोनों के बीच काफी कहासुनी देखने को मिली थी और दोनों के बीच होती इस ज़ुबानी जंग को देखकर अंपायर्स ने बीच में आकर बचाव किया। गंभीर और श्रीसंत के बीच कहासुनी का ये मामला मैच के दूसरे ओवर में देखने को मिला जब गंभीर ने श्रीसंत की गेंदों पर लगातार चौका और छक्का जड़ दिया। इसके बाद श्रीसंत अगली गेंद डॉट डालने में सफल रहे लेकिन वो गंभीर को स्लेज करते हुए दिखे थे। श्रीसंत ने गंभीर पर आरोप लगाए हैं कि उन्होंने लाइव मैच में उन्हें फिक्सर कहकर संबोधित किया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार