पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले जा रहे आईपीएल 2026 के मुकाबले में पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक ऐसा शॉट खेला जिसने हर किसी को चौंका दिया। लुंगी एंगिडी की धीमी गेंद पर पूरी तरह बीट होने के बावजूद अय्यर ने एक हाथ से गेंद को सीधे छक्के के लिए भेज दिया।

Advertisement

धर्मशाला के खूबसूरत HPCA स्टेडियम में सोमवार (11 मई) को खेले जा रहे आईपीएल 2026 के 55वे मुकाबले में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शानदार लय में नजर आए और उन्होंने टीम के लिए अहम कप्तानी पारी खेली।

Advertisement

श्रेयस अय्यर ने अपनी पारी के दौरान कई बेहतरीन शॉट लगाए, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उनके एक हाथ से लगाए गए छक्के की हो रही है। यह पूरा नजारा पंजाब की पारी के 12वें ओवर में देखने को मिला, जब दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एंगिडी गेंदबाजी कर रहे थे।

एंगिडी ने फुल लेथ पर थोड़ी धीमी गेंद डाली थी, जिससे श्रेयस अय्यर पूरी तरह चकमा खा गए। अय्यर शॉट खेलने में काफी जल्दी कर बैठे और बल्ले से उनका एक हाथ भी छूट गया। हालांकि किस्मत उनका साथ दे गई और गेंद बल्ले के बीचों-बीच लगकर सीधा मिड ऑफ के ऊपर से छक्के के लिए चली गई।

यह शॉट देखकर स्टैंड्स में बैठीं पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा खुशी से झूम उठीं। उन्होंने खड़े होकर तालियां बजाईं और उनके चेहरे की मुस्कान कैमरे में कैद हो गई। वहीं लुंगी एंगिडी का रिएक्शन भी देखने लायक था।

VIDEO:

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

मैच की बात करें तो पंजाब किंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 210 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम के लिए प्रियांश आर्य ने 33 गेंदों में 56 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि कप्तान श्रेयस अय्यर ने 36 गेंदों में 59 रन बनाकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। इसके अलावा कूपर कोनोली ने भी 27 गेंदों में 38 रन का अहम योगदान दिया।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार