आईपीएल 2023 में पंजाब की टीम सात मुकाबले खेलने के बाद अंक तालिका में छठे स्थान पर है और अब अगर इस टीम को प्लेऑफ तक पहुंचना है तो उन्हें आखिरी सात मुकाबलों में अपना सब-कुछ न्यौछावर करना होगा। पंजाब की टीम एक बार भी आईपीएल ट्रॉफी नहीं जीत पाई है लेकिन हर सीजन की तरह इस सीजन में भी टीम की सह-मालकिन प्रीति जिंटा टीम के हर मैच में पहुंच रही हैं और अपनी टीम को सपोर्ट करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही हैं।

Advertisement

हालांकि, इसी बीच प्रीति का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और ये मज़ेदार वीडियो आप भी मिस नहीं करना चाहेंगे। इस वीडियो में प्रीति उस किस्से के बारे में बता रही हैं जब पंजाब की टीम के लिए इरफान पठान भी खेला करते थे और उस दौरान पंजाब के खिलाड़ियों के लिए उन्होंने 120 आलू के परांठे बनाए थे। जी हां, आपने बिल्कुल सही सुना प्रीति जिंटा ने 120 आलू के परांठे अपने हाथों से बनाए और ये खुलासा उन्होंने खुद किया है।

Advertisement

इस वीडियो में एंकर प्रीति जिंटा से बात करते हुए कहता है कि इरफान पठान हमारे साथ होते हैं तो वो कहते हैं कि क्रिकेट तो ठीक है लेकिन किसने सोचा था कि प्रीति जिंटा हमें आलू के परांठे बनाकर खिलाएगी। इस बात को सुनकर प्रीति ने साउथ अफ्रीका में हुए इस आईपीएल का पूरा किस्सा बताया।

उन्होंने कहा, 'मुझे भी तभी पता चला कि ये लड़के खाते कितना हैं। होटल में हमें बहुत ही खराब आलू का परांठा मिला तो मैंने कहा मैं बनाकर खिलाती हूं। तब इन लड़कों ने कहा कि आप हमारे लिए बनाओ, तो मैंने कहा नहीं ऐसे तो नहीं होने वाला, लेकिन अगर हम मैच अच्छे से जीते तो मैं बनाकर खिलाऊंगी। तो हम जीत गए। इसके बाद उन्होंने जो मेरा बैंड बजाया मैं बता नहीं सकती, मैंने कुछ 120 या उससे ज्यादा आलू के परांठे बनाए। लेकिन उसके बाद से मैंने आज तक आलू के परांठे नहीं बनाए। मैंने खाए जरूर लेकिन उसके बाद से बनाए नहीं।'

इस दौरान प्रीति के साथ हरभजन सिंह भी मौजूद थे तो उन्होंने मजे लेते हुए कहा कि इन 120 में से 20 तो इरफान ही खा गया होगा। इस बातचीत का मज़ेदार वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार