आईपीएल 2025 के क्वालिफायर-1 मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और आरसीबी के गेंदबाजों ने अपने कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पंजाब को 101 रनों पर ऑलआउट कर दिया। इस मैच में पंजाब का कोई भी बल्लेबाज विकेट पर टिक ही नहीं पाया और विकेटों के पतझड़ में सारे के सारे 10 विकेट सिर्फ 14.1 ओवर में ही गिर गए।

Advertisement

पंजाब किंग्स की खराब बल्लेबाजी देखकर स्टैंड में मौजूद सह-मालकिन प्रीति जिंटा भी उदास हो गईं और उनका वीडियो वायरल हो गया। ये पल पारी के चौथे ओवर में आया, जब वापसी करने वाले जोश हेजलवुड ने पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर को एक बार फिर से अपना निशाना बना लिया। हेजलवुड की गेंद पर अय्यर ने हवाई शॉट खेलने की कोशिश की मगर गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर सीधा कीपर के दस्तानों में पहुंच गई।

Advertisement

अय्यर के आउट होते ही प्रीति जिंटा के चेहरे का रंग उड़ गया और इतना ही नहीं, उनका चेहरा ऐसा ही उदास पूरी पारी के दौरान रहा क्योंकि एक के बाद एक पंजाब किंग्स के बल्लेबाज अपने विकेट फेंकते रहे। अय्यर को आउट करने के बाद हेजलवुड ने जोश इंगलिस को भी आउट किया, जबकि यश दयाल ने प्रियांश आर्य और नेहल वढेरा को आउट किया। भुवनेश्वर कुमार ने प्रभसिमरन सिंह को आउट किया, जबकि सुयश शर्मा ने मार्कस स्टोइनिस और शशांक सिंह को आउट करके पंजाब को पूरी तरह से बैकफुट पर धकेल दिया।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके बाद रोमारियो शेफर्ड भी कहां पीछे रहने वाले थे उन्होंने अपने पहले ओवर में हरप्रीत बरार को आउट किया और अंत में हेजलवुड ने अजमतुल्लाह उमरजई को 18 रन पर आउट करके पारी का अंत किया। पंजाब की टीम सिर्फ101 रन ही बना सकी। अब यहां से आरसीबी की टीम को फाइनल में पहुंचने के लिए सिर्फ 102 रन बनाने की दरकार है और अगर पंजाब की टीम कोई चमत्कार करने में सफल नहीं होती है तो आरसीबी अपने चौथे फाइनल में खेलते हुए नजर आएगी।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार