भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बुधवार (19 जुलाई) को बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज के दूसरे वनडे में जोरदार वापसी करते हुए बांग्लादेश को 108 रनों से हरा दिया। भारतीय टीम की इस जीत के साथ ही तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। पहले मैच में करारी हार का सामना करने के बाद, हरमनप्रीत कौर की टीम ने शानदार वापसी करते हुए इस दूसरे वनडे में पहले बल्लेबाजी की और स्कोरबोर्ड पर 228/8 रन लगा दिए।

Advertisement

इसके बाद जब बांग्लादेशी टीम लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो वो कभी भी इस लक्ष्य के आसपास नहीं दिखे और अंत में पूरी बांग्लादेशी टीम 120 रनों पर ढेर हो गई। भारत के लिए जेमिमा रोड्रिग्स ने बल्ले और गेंद दोनों से चमकते हुए, केवल 78 गेंदों में 86 रन बनाए और 3.1 ओवर में 4/3 के अविश्वसनीय आंकड़े दर्ज किए। इस मैच में जेमिमा इतनी छाई रही कि मैच खत्म होने के बाद प्रेज़ेंटर तक ने हरमनप्रीत को जेमिमा कह दिया।ट

Advertisement

जी हां, इस मजेदार घटना का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि मैच खत्म होने के बाद जब कप्तान हरमनप्रीत कौर प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पहुंचती हैं तो साक्षात्कार समाप्त होने के बाद, प्रस्तुतकर्ता (Presenter) गलती से उन्हें कह देता है, "धन्यवाद जेमिमा।"

हालांकि, प्रेज़ेंटर की गलती पर भारतीय कप्तान तुरंत उन्हें सही करती हैं और केवल दो शब्द कहकर चली जाती हैं। हरमनप्रीत कौर अपने जवाब में कहती हैं, "हरमनप्रीत कौर धन्यवाद।"

बांग्लादेशी प्रेजेंटर की इस गलती को देखकर सोशल मीडिया पर फैंस का गुस्सा बेकाबू होता दिखा और कई लोगों ने ज्ञान की कमी के लिए प्रस्तुतकर्ता की काफी आलोचना की, जबकि कुछ लोगों ने पूरी प्रसारण टीम की आलोचना करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं, अगर इस दौरे की बात करें तो भारतीय टीम ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज 2-1 से जीत ली थी और अब वनडे सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। ऐसे में हरमनप्रीत की कप्तानी वाली भारतीय महिला टीम 22 जुलाई को होने वाले आखिरी वनडे को जीतकर इस दौरे का समापन सीरीज जीत के साथ करना चाहेगी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार