नई दिल्ली, 18 अप्रैल (CRICKETNMORE)| दिल्ली कैपिटल्स की टीम आज यहां फिरोज शाह कोटला मैदान पर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण में मुंबई इंडियंस से भिड़ेंगी। दोनों टीमें अपने-अपने पिछले मैचों में जीत हासिल करने के बाद आ रही हैं। दोनों टीमें के 10-10 अंक भी हैं। 

Advertisement

दिल्ली ने अपने आखिरी तीन मैचों में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर, कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद को पटखनी दी है। मुंबई की टीम में हालांकि निरंतरता की कमी दिखी है। वह अपने पिछले मैच में किंग्स इलेवन पंजाब को मात देने के बाद आ रही है। 

Advertisement

दोनों टीमों के बीच गुरुवार को होने वाला मैच हालांकि अलग होगा क्योंकि दोनों टीमों को कोटला की धीमी पिच का सामना करना है जो किसी भी लिहाज से आसान नहीं है। मुंबई के बल्लेबाज उन विकटों पर खेलने के आदि हैं जहां गेंद अच्छे से बल्ले पर आती है। दिल्ली की टीम के पास भी शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर, और ऋषभ पंत जैसे कुछ अच्छे स्ट्रोक लगाने वाले बल्लेबाज हैं। अब देखना होगा कि दोनों टीमों के बल्लेबाज किस तरह से पिच से तालमेल बैठाते हैं। 

यह देखना भी दिलचस्प होगा कि विश्व कप टीम में जगह न मिलने के बाद पंत किस तरह से इस मैच को लेते हैं। सभी को पंत के इंग्लैंड में होने वाले विश्व कप में खेलने की उम्मीद थी लेकिन दिनेश कार्तिक का अनुभव और बेहतर विकेटकीपिंग योग्यता पंत को पछाड़ गई। पंत के पास हालांकि अभी उम्र है लेकिन फिर भी इस तरह के धक्के से बाहर निकलकर अपने आप को लय में लाना आसान नहीं होगा। पंत किस तरह से चयनकतार्ओं को जबाव देते हैं यह देखना दिलचस्प होगा। 

दिल्ली एक ऐसी टीम लग रही है जो सही समय पर फॉर्म में आ गई है। लगातार तीन जीत से उसे आत्मविश्वास मिला है जो मुंबई के खिलाफ उसके काम आएगा। 

दिल्ली हालांकि मुंबई को किसी भी तरह से हल्के में नहीं ले सकती क्योंकि उनके पास जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और क्रुणाल पांड्या जैसे अच्छे गेंदबाज हैं। वहीं बल्लेबाजी में रोहित शर्मा, क्विंटन डी कॉक और हार्दिक पांड्या हैं जो तेजी से रन बनाते आ रहे हैं। 

Advertisement

इस मैदान पर आखिरी मैच दिल्ली और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया था जिसमें विकेट को लेकर दिल्ली के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग तथा बाकी के टीम प्रबंधन ने निराशा जताई थी। अब देखने होगा कि इस बार पिच क्यूरेटर किस तरह की पिच बनाते हैं। क्यूरेटर को इसके लिए काफी समय मिला है, लेकिन निश्चित तौर तेज विकेट की संभावना नहीं है क्योंकि इसके लिए विकेट पर घास चाहिए होगी जो कोटला की पिच पर ज्यादा नहीं है। 

टीमें (संभावित) : 

दिल्ली: श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), पृथ्वी शॉ, अमित मिश्रा, कॉलिन मुनरो, क्रिस मौरिस, कगिसो रबाडा, संदीप लामिछाने, शिखर धवन, अक्षर पटेल, ईशांत शर्मा। 

Advertisement

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा (कप्तान), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, राहुल चाहर, क्विंटन डी कॉक, केरन पोलार्ड, जेसन बेहरेनडॉर्फ/ मिशेल मैक्लेनघन, जसप्रीत बुमराह,लसिथ मलिंगा।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार