नॉटिंघम (इंग्लैंड), 2 जून (CRICKETNMORE)| वेस्टइंडीज के हाथों इसी विकेट पर सात विकेट से करारी शिकस्त खाने के बाद पाकिस्तान की टीम सोमवार को यहां होने वाले आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड अपने दूसरे मैच में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Advertisement

पाकिस्तान की टीम इस समय वनडे में अपने खराब दौर से गुजर रही है। टीम को पिछले लगातार 11 वनडे मैचों में हार का सामना करना पड़ा है, जो कि उसकी 46 साल की वनडे इतिहास में अब तक का यह सबसे खराब प्रदर्शन है। 

Advertisement

वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले पाकिस्तानी टीम को इंग्लैंड के हाथों पांच मैचों की वनडे सीरीज में 0-4 से और आस्ट्रेलिया के हाथों 0-5 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। 

वर्ल्ड कप के अभ्यास मैच में भी टीम को अफगानिस्तान की टीम से शिकस्त झेलनी पड़ी थी, जबकि वर्ल्ड शुरू होने के बाद टीम अपने पहले ही मैच में 105 पर रनों पर ऑलआउट हो गई, जोकि वनडे इतिहास में उसका दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने पहले ही मैच टीम का बल्लेबाजी क्रम पूरी तरह फ्लॉप रहा। दो बार की वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज के खिलाफ 1992 की वर्ल्ड विजेता पाकिस्तानी टीम के मात्र चार बल्लेबाज ही दोहरे अंकों में पहुंच पाए थे। 

 

फखर जमान और बाबर आजम ने ही सर्वाधिक 22-22 रनों की पारी खेली थी। टीम के बल्लेबाज वेस्टइंडीज की शॉट पिच गेंदों पर नतमस्तक नजर आ रही थी और अब इंग्लैंड के खिलाफ भी मार्क वुड, जोफरा आर्चर और लियाम प्लेंकट की शॉट पिच गेंद, पाकिस्तानी बल्लेबाजों के लिए मुसीबत खड़ी कर सकती है।

Advertisement

गेंदबाजी में भी मोहम्मद आमिर को छोड़कर कोई भी गेंदबाज सफल नहीं रहा था। आमिर ने उस मैच में सभी तीनों विकेट अपने नाम किए थे। टीम को एक बार फिर आमिर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। लेकिन आमिर की सफलता इस पर बात पर निर्भर करती है कि अन्य गेंदबाजों को भी उनका साथ देना होगा। 

दूसरी तरफ, टूर्नामेंट की प्रबल दावेदार इंग्लैंड ने अपने पहले मैच में दक्षिण अफ्रीका जैसी मजबूत टीम को चारों खाने चित कर दिया था। 

द ओवल मैदान पर खेले गए उस मैच में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 104 रनों से करारी मात देकर वर्ल्ड कप की शानदार शुरूआत की। 

Advertisement

मेजबान इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 311 रन का स्कोर बनाया और फिर दक्षिण अफ्रीका को 207 रन पर समेट दिया। 

टीम को एक बार फिर अपने स्टार खिलाड़ियों बेन स्टोक्स, कप्तान इयोन मोर्गन, जोए रूट और जैसन रॉय से दामदार पारी की होगी, जिन्होंने पिछले मैच में अर्धशतक बनाए थे। 

गेंदबाजी में टीम को एक बार फिर आर्चर, स्टोक्स और प्लेंकट से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी, जिन्होंने पिछले मैच में दक्षिण अफ्रीका की बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया था। 

Advertisement

टीमें (संभावित प्लेइंग इलेवन ):

पाकिस्तान: सरफराज खान (कप्तान/विकेटकीपर), फखर जमन, इमाम-उल-हक, बाबर आजम, आसिफ अली, मोहम्मद हफीज, शादाब खान, इमाद वसीम, हसन अली, वहाब रियाज, मोहम्मद आमिर। 

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जोफ्रा आर्चर, जॉनी बेयरस्टो (विकेटकीपर), जोस बटलर, लियाम प्लंकट, आदिल राशिद, जो रूट, जेसन रॉय, बेन स्टोक्स, क्रिस वोक्स । 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार