हैदराबाद, 16 अप्रैल (CRICKETNMORE)| मौजूदा चैम्पियन चेन्नई सुपर किंग्स बुधवार को यहां राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें संस्करण के प्लेऑफ में अपना स्थान पक्का करना चाहेगी।

Advertisement

वहीं, दूसरी तरफ लगातार तीन हार झेल चुकी पूर्व चैम्पियन हैदराबाद की कोशिश जीत की पटरी पर लौटने की होगी।

Advertisement

महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई की टीम आठ मैचों में सात जीत और एक हार के साथ 14 अंकों के सहारे तालिका में मजबूती से शीर्ष पर कायम है। हैदराबाद के खिलाफ जीतने से टीम प्लेऑफ में लगभग अपना स्थान पक्का कर लेगी।

चेन्नई ने अपने पिछले मैच में रविवार को दो बार की चैम्पियन कोलकाता नाइट राइडर्स को पांच विकेट से करारी शिकस्त दी। टीम के अधिकतर बल्लेबाज शानदार फॉर्म में चल रहे हैं, जिनमें खुद कप्तान धोनी के अलावा, शेन वाटसन, फॉफ डु प्लेसिस और सुरेश रैना शामिल हैं। 

वहीं, गेंदबाजी में लेग स्पिनर इमरान ताहिर आठ मैचों में 13 विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में दूसरे नंबर पर चल रहे हैं। उनके अलावा अनुभवी ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह और दीपक चाहर भी शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं। 

दूसरी तरफ सात मैचों में तीन जीत और चार हार के साथ तालिका में छठे नंबर पर मौजूद हैदराबाद की कोशिश लीग में अपनी स्थिति सुधारने की होगी। 

 
Advertisement

केन विलियम्सन की कप्तानी वाली हैदराबाद को अपने पिछले मैच में घर में ही दिल्ली कैपिटल्स के हाथों 39 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा है। 

दिल्ली से मिले 156 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही टीम एक समय दो विकेट पर 101 रन बनाकर अच्छी स्थिति में थी। लेकिन फिर इसके बाद वह मात्र 15 रन के अंदर ही अपने बाकी के आठ विकेट गंवाकर 116 रन पर ढेर हो गई थी।

हैदराबाद की टीम की समस्या यह है कि यह अपने कुछ खिलाड़ियों पर ही निर्भर होती जा रही है। इनमें ओपनर डेविड वार्नर और जॉनी बेयरस्टो शामिल हैं।

Advertisement

वार्नर इस समय में बल्लेबाजों की सूची में सात मैचों में 400 रन बनाकर शीर्ष पर चल रहे हैं। वहीं, बेयरस्टो इतने ही मैचों में 304 रन के साथ छठे नंबर पर हैं। 

लेकिन, टीम का मध्यक्रम बेहद कमजोर नजर आ रहा है और इसका उदाहरण दिल्ली के साथ मैच में दिखा चुका है।

विश्व कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम में जगह पाने वाले हरफनमौला खिलाड़ी विजय शंकर भी पिछले मैच में एक ही रन बना पाए थे। उन्होंने लीग के सात मैचों में अबतक 132 रन बनाए हैं और ऐसे में टीम को उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।

Advertisement

गेंदबाजी विभाग में टीम के गेंदबाज अच्छा कर रहे हैं। इनमें लेग स्पिनर राशिद खान, मोहम्मद नबी, संदीप शर्मा और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। संदीप और नबी ने क्रमश : सात और चार मैचों में आठ और चार विकेट चटकाए हैं। 

टीमें :

चेन्नई: अंबाती रायडू, शेन वॉटसन, सुरेश रैना, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान और विकेटकीपर), केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, दीपक चहर, शार्दूल ठाकुर, इमरान ताहिर, फाफ डु प्लेसिस, मिशेल सैंटनर।

Advertisement

हैदराबाद : भुवनेश्वर कुमार, केन विलियम्सन (कप्तान), डेविड वार्नर, अभिषेक शर्मा, जॉनी बेयरस्टो, खलील अहमद, रिकी भुई, दीपक हुड्डा, राशिद खान, संदीप शर्मा, विजय शंकर।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार