कोलकाता, 22 नवंबर | बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शुक्रवार से यहां के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में भारत तथा बांग्लादेश की क्रिकेट टीमों के बीच होने वाले पहले दिन-रात के टेस्ट मैच के लिए कोलकाता पहुंच गई हैं। हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने पहले दिन के खेल का आगाज किया। यहां इन दोनों ने ईडन बेल बजाकर खेल की शुरुआत की आधिकारिक घोषणा की।

Advertisement

मैच आधिकारिक तौर पर दोपहर एक बजे शुरू हुआ। इससे पहले, दोनों देशों का राष्ट्रगान बजा और दर्शकों ने पूरे जोश के साथ खिलाड़ियों का स्वागत किया।

Advertisement

इस मैच के लिए स्टेडियम पूरा भरा हुआ है। ईडन गार्डन्स की क्षमता करीब 60 हजार है और इस मैच के लिए टिकट काफी पहले बिक चुके थे।

हसीना विमान बांग्लादेश एअरलाइंस के एक विशेष विमान से शुक्रवार को कोलकाता पहुंचीं। उनके आगमन पर यहां सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

इस मैच के लिए कोलकाता में विशेष तैयारियां की गई हैं। यह दोनों टीमों का पहला दिन-रात का टेस्ट मैच है।

दो मैचों की सीरीज का यह दूसरा मैच है। भारत ने इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना रखी है। उसने इंदौर में खेले गए पहले मैच में पारी के अंतर से जीत हासिल की थी।

Advertisement

कोलकाता टेस्ट मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। इस मैच के लिए बांग्लादेश ने दो बदलाव किए हैं जबकि भारत बिना किसी बदलाव के मैदान पर उतरा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार