पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और सूर्याकुमार यादव (SuryaKumar Yadav) को इंग्लैंड रवाना होना था, पर अब इसमें अब दरी हो सकती है। शॉ और सूर्या को इंग्लैड के साथ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। 

Advertisement

दोनों खिलाड़ियों के देर से जाने की वजह यह बताई जा रही है कि हाल में ही श्रीलंका दौरे पर भारतीय खिलाड़ी कृणाल पांड्या कोरोना के चपेट में आ गए हैं और शॉ और सूर्या कृणाल के नजदीक पाए गए थे। दोनो खिलाड़ियों को श्रीलंका के साथ हो रहे तीन मैचों की सीरीज के खत्म होते ही इंग्लैंड रवाना होना था पर अब दोनो खिलाड़ियों को आइसोलेशन में रखा गया है।

Advertisement

एक अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए बताया, जब औपचारिकताएं पूरी हो जाएंगी तो वे इंग्लैंड जाएंगे।

इंग्लैंड दौरे पर गई भारतीय टेस्ट टीम के पहले ही तीन खिलाड़ी बाहर हो चुके हैं। सलामी बल्लेबाज सुबमन गिल पैर की चोट के कारण बाहर होना पड़ा। ऑफ स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर की उंगली में चोट लगी है, और तेज गेंदबाज अवेश खान, जो स्टैंडबाय खिलाड़ियों में से थे, उनके बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा है।

इन खिलाड़ियों के चोटिल होने के चलते अभिमन्यु ईश्वरन को मुख्य टीम में शामिल करना पड़ा और शॉ और सूर्या को भी बुलाया गया है।
टेस्ट सीरीज की शुरूआत 4 अगस्त से नॉटिंघम में होगी।
 

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार