दलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026-27) के मुकाबले के जरिए भारतीय युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) की मैदान पर वापसी भले ही हुई, लेकिन उनकी पारी को जम्मू-कश्मीर (Abid Mushtaq) के 29 वर्षीय बाएं हाथ के स्पिनर आबिद मुश्ताक ने एक बेहतरीन गेंद डालकर बहुत जल्द ही खत्म कर दिया।

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने 21 गेंदों में 22 रन बनाए। अपनी छोटी सी पारी में उन्होंने चार चौके भी लगाए और शुरुआत से ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते दिखे। हालांकि, आबिद मुश्ताक की गेंद पर वह पूरी तरह से चकमा खा गए।

दरअसल, शॉ के खिलाफ आबिद ने वेस्ट जोन की पारी के 6वें ओवर के दौरान थोड़ी ऊपर की लेंथ की गेंद फेंकी। गेंद मिडिल और लेग स्टंप की लाइन के आसपास पिच हुई और शॉ फ्रंट फुट पर आकर उसे डिफेंड करने गए। लेकिन गेंद पिच होने के बाद हल्का सा बाहर की तरफ घूम गई और उनके बल्ले को पूरी तरह बीट करते हुए सीधे ऑफ स्टंप से जा टकराई।

शॉ के पास इस गेंद का कोई जवाब नहीं था। वह गेंद को रोकने के लिए आगे आए थे, लेकिन गेंद के टर्न ने उन्हें पूरी तरह चकमा दे दिया। आबिद मुश्ताक की यह शानदार डिलीवरी बड़े से बड़े बल्लेबाज को भी मुश्किल में डाल सकती थी।

VIDEO:

मैच की बात करें तो नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच यह मुकाबला (रविवार 23 अगस्त) से बेंगलुरु के बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड-1 में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी नॉर्थ जोन की टीम पहली पारी में 251 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।

नॉर्थ जोन के लिए अंशुल कंबोज ने नंबर-9 पर उतरकर शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने सिर्फ 52 गेंदों में 60 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। कप्तान आयुष बडोनी ने भी 57 गेंदों में 51 रन की पारी खेली, जबकि दोसिया ने 110 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए। 

Also Read: LIVE Cricket Score

जवाब में दिन का खेल खत्म होने तक वेस्ट जोन ने अपनी पहली पारी में 31 रन बना लिए थे, लेकिन इस दौरान टीम ने अपने दो विकेट गंवा दिए।

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार