भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे बैटर पृथ्वी शॉ एक बार फिर से सुर्खियों में हैं और इस बार वजह बेहद खास है। उन्होंने रविवार, 8 मार्च को अपनी गर्लफ्रेंड आकृति अग्रवाल से सगाई कर ली और सोशल मीडिया के जरिए उन्होंने अपनी सगाई की घोषणा भी की। पृथ्वी शॉ ने सोशल मीडिया पर कई रोमांटिक तस्वीरें शेयर कीं जो काफी तेज़ी से वायरल हो रही हैं।

Advertisement

इनमें से एक तस्वीर में, शॉ एक घुटने पर बैठकर आकृति की उंगली में अंगूठी पहनाते हुए दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उनकी एक और तस्वीर है जिसमें वो उन्हें अंगूठी पहनाने में मदद कर रही थीं और दोनों गर्व से अपनी सगाई की अंगूठी दिखा रहे थे। इस दिल को छू लेने वाले इंस्टाग्राम पोस्ट पर फैंस और साथी क्रिकेटरों के बधाई संदेशों की बाढ़ आ गई है। इस दौरान दिल्ली कैपिटल्स ने भी कमेंट करके उन्हें अपनी इस नई पारी के लिए बधाई दी।

Advertisement

शॉ ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, “मैदान पर छक्कों से लेकर मैदान के बाहर ज़िंदगी भर हिट लगाने तक। वो मेरी परफेक्ट इनिंग्स हैं!”

अगर आप पृथ्वी शॉ की मंगेतर आकृति अग्रवाल के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि वो लखनऊ की एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस हैं, जो अब मुंबई में रहती हैं। अब उन्होंने 3 मिलियन से ज़्यादा इंस्टाग्राम फॉलोअर्स की एक मज़बूत ऑनलाइन फॉलोइंग बना ली है और एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। शॉ और उनकी गर्लफ्रेंड को हाल ही में मुंबई में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की स्टार-स्टडेड शादी में एक साथ देखा गया, जहां वो कई स्पोर्ट्स और बॉलीवुड हस्तियों के साथ सेलिब्रेशन में शामिल हुए।

शॉ ट्रेडिशनल मिडनाइट ब्लू शेरवानी में दिखे, जबकि आकृति ने उनके साथ एक कोऑर्डिनेटेड डिज़ाइनर लहंगा पहना था। शॉ, जिन्हें कभी भारत के सबसे होनहार युवा बैट्समैन में से एक माना जाता था, ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ डेब्यू टेस्ट सेंचुरी के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में शानदार एंट्री की। हालांकि, उनका करियर बहुत जल्दी ढलान पर भी आ गया और उन्हें अनुशासनहीनता, खराब फिटनेस और खराब फॉर्म के चलते टीम से लगातार अंदर-बाहर होना पड़ा। अक्टूबर 2024 में, शॉ को मुंबई की रणजी ट्रॉफी टीम से बाहर कर दिया गया था। इन सबके चलते उनके आईपीएल सफर पर भी असर पड़ा और वो आईपीएल 2025 ऑक्शन में अनसोल्ड रहे।

Also Read: LIVE Cricket Score

हालांकि, अब उन्हें आईपीएल 2026 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने खरीद लिया है और वो चाहेंगे कि अपनी इस नई शुरुआत के बाद अपने क्रिकेटर करियर को भी दोबारा से पटरी पर लाएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार