18 नवंबर। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 17 नवंबर को आसाम और मुंबई के बीच मैच के दौरान ओपनर बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने जबरदस्त वापसी की और शानदार अर्धशतक जमाने में सफल हो गए हैं। 

Advertisement

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में आसाम के खिलाफ आदित्य तारे ने भी कमाल की बल्लेबाजी की और 48 गेंद पर 82 रन बनाए। दूसरी ओर पृथ्वी शॉ 39 गेंद पर 63 रन बनाकर आउट हुए। मुंबई की टीम ने दोनों बल्लेबाजों के कमाल के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट पर 206 रन बनाए हैं।

Advertisement

पृथ्वी शॉ ने अपने 63 रनों की पारी में 7 चौके और 2 छक्के जमाए तो वहीं आदित्य तारे ने 48 गेंद पर 82 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में 12 चौके और 1 छक्का जमाने में सफल रहे। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ डोपिंग टेस्ट में विफल रहने के बाद उनपर पर लगा प्रतिबंध शुक्रवार (15 नवंबर) को खत्म हुआ है।

आपको बता दें कि अर्धशतक जमाने के बाद पृथ्वी शॉ ने इसका जश्न मनाया ही लेकिन बिल्कुल अलग अंदाज में। पृथ्वी शॉ ने अर्धशतक जमाने के बाद दर्शक दिर्घा की तरफ देककर बल्ला उठाकर अपने हाथों से बोलने का इशारा करते हुए नजर आए।

मानों पृथ्वी शॉ ऐसा व्यक्त कर रहे हैं थे कि अब उनका बल्ला ही उनकी ओर से जवाब देगा। गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ के बैन होने से ऐसी खबर भी चल रही थी कि शॉ का करियर अधर में लटक गया है। देखिए वी़डियो-

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार