पहले विजय हज़ारे ट्रॉफी और उसके बाद आईपीएल 2021 में धमाकेदार प्रदर्शन करने वाले युवा बल्लेबाज़ पृथ्‍वी शॉ ने टीम इंडिया में वापसी कर ली है। शॉ को श्रीलंका के खिलाफ जुलाई में होने वाली सीमित ओवर सीरीज के लिए 20 सदस्‍यीय भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

Advertisement

अपने डेब्यू के बाद से ही इस खिलाड़ी ने अर्श से फर्श तक का सफर तय कर लिया है। हालांकि, एक बार फिर टीम इंडिया में वापसी करने के बाद शॉ ने पहला रिएक्शन दिया है। पिछले कुछ महीनों में शानदार प्रदर्शन के कारण ही पृथ्‍वी शॉ को श्रीलंका दौरे के लिए मौका दिया गया है।

Advertisement

श्रीलंका दौरे के लिए चुने जाने के बाद शॉ ने इंस्‍टाग्राम पर एक पोस्‍ट किया, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। शॉ ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीर पोस्ट करते हुए कैप्‍शन में लिखा, 'रातों-रात कामयाबी नहीं मिलती।'

आपको बता दें कि भारत के ऑस्‍ट्रेलिया दौरे के दौरान पृथ्‍वी शॉ को पहले टेस्ट में खराब प्रदर्शन के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। लेकिन अपनी मेहनत से इस 23 वर्षीय खिलाड़ी ने एक बार फिर से टीम में अपनी जगह बना ली है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार