The Kapil Sharma Show: भारतीय टीम से बाहर चल रहे युवा बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ इस समय बेशक क्रिकेट से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव रहते हैं। हाल ही में पृथ्वी शॉ को 'द कपिल शर्मा शो' में देखा गया जहां उन्होंने शिखर धवन के साथ काफी मस्ती की।

Advertisement

इस दौरान कपिल शर्मा शो पर उनसे कपिल ने उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर एक सवाल किया और पृथ्वी ने बिना कुछ बोले ही जवाब दे दिया। इस शो का एक क्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। इस क्लिप में देखा जा सकता है कि शिखर और पृथ्वी काफी मस्ती कर रहे हैं।

Advertisement

इस वीडियो में जैसे ही कपिल पूछते हैं, पृथ्वी आपकी कोई गर्लफ्रेंड है? इस सवाल का जवाब देते हुए पृथ्वी ने अपने होठों पर जीभ फेर दी और बिना कुछ कहे ही सभी फैंस को जवाब दे दिया। पृथ्वी के इस जवाब कपिल ने भी चुटकी ली और कहा, ''तो होठों पर ऐसे क्यूं किया फिर?'' 

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ भारत के लिए 5 टेस्ट मैच खेल चुके हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने 6 वनडे मैच भी खेले हैं। जबकि वो अभी तक भारत के लिए सिर्फ एक टी-20 मैच ही खेल पाए हैं। ऐसे में अब वो आईपीएल से वापसी की उम्मीद कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार