पृथ्वी शॉ बेशक आईपीएल 2023 में अपनी छाप छोड़ने में असफल रहे हों लेकिन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर वो लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। पृथ्वी शॉ और निधि तापड़िया के रिलेशनशिप स्टेटस को लेकर पिछले दिनों काफी चर्चा हुई और जब इन दोनों की तस्वीरें कश्मीर से सामने आईं तो फैंस को ये शक हो गया कि ये दोनों रिलेशनशिप में हैं लेकिन तब तक सिर्फ अफवाहों का बाजार गर्म था मगर अब इन दोनों ने कुछ ऐसा किया है कि फैंस का शक अब सच साबित हो चुका है। 

Advertisement

पृथ्वी शॉ अपनी रूमर्ड गर्लफ्रेंड निधि तापड़िया के साथ शुक्रवार, 26 मई को IIFA अवॉर्ड्स में पहुंचे और इस दौरान इन दोनों ने कपड़ों को लेकर भी मैचिंग की हुई थी।ये पहली बार था जब दोनों ने सार्वजनिक उपस्थिति दी और IIFA के ग्रीन कार्पेट पर शॉ को निधि के साथ पोज देते हुए देखकर काफी लोग हैरान रह गए जबकि कुछ लोग इन दोनों की जोड़ी के मुरीद हो गए।

Advertisement

इन दोनों का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है और अब इनके रिलेशनशिप स्टेटस से भी पर्दा उठ सा गया है। ऐसे में अब निधि को रूमर्ड गर्लफ्रेंड कहना गलत होगा।हालांकि, इन दोनों ने अभी तक एक साथ आने के अलावा किसी और बारे में बात नहीं की। वहीं, अगर वापस से क्रिकेट की बात करें तो शॉ को आईपीएल के शुरुआती मैचों में कई मौके दिए गए लेकिन वो फ्लॉप रहे जिसके बाद उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया लेकिन जब आखिरी मैचों में उन्हें वापस मौका दिया गया तो उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया। 

इस साल आईपीएल में खेले गए आठ मैचों में, 23 वर्षीय शॉ केवल 106 रन ही बना पाए और दिल्ली कैपिटल्स के फ्लॉप शो का ये सबसे बड़ा कारण भी रहा। इस बीच, शॉ के ऑफ-फील्ड विवादों ने पिछले एक साल में कई बार सुर्खियां बटोरी हैं। वो इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ एक तीखी लड़ाई में भी शामिल थे, जिसको लेकर काफी विवाद हुआ लेकिन अब ये मामला शांत हो चुका है। वहीं, अगर शॉ के घरेलू टूर्नामेंट में फॉर्म की बात करें तो उन्होंने रणजी ट्रॉफी में छह मैचों में 595 रन बनाकर गजब का फॉर्म दिखाया था, जबकि सैयद मुश्ताक के पिछले संस्करण में 10 मैचों में 332 रन बनाकर उन्होंने एक बार फिर से टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाया था।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार