IND vs NZ T20I: वनडे सीरीज के बाद अब भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। हार्दिक पांड्या 16 सदस्य भारतीय टीम की अगुवाई करेंगे। लेकिन इससे पहले आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताएंगे उन तीन टैलेंटेड खिलाड़ियों के नाम जिन्हें इस सीरीज में मौका नहीं मिलेगा। यह खिलाड़ी बैकअप प्लेयर के तौर पर बेंच पर बैठे नज़र आ सकते हैं।

Advertisement

पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw)

Advertisement

युवा विस्फोटक बल्लेबाज़ पृथ्वी शॉ ने घरेलू टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार तिहरा शतक जड़कर भारतीय टी20 टीम में जगह बनाई है। 23 वर्षीय पृथ्वी भारत न्यूजीलैंड टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें मौका मिलेगा इसके काफी कम चांस नज़र आ रहे हैं।

दरअसल, बीते समय में ईशान किशन और शुभमन गिल ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और वह हार्दिक पांड्या की पहली पसंद बन चुके हैं। दूसरी तरफ टी20 टीम में ऋतुराज गायकवाड़ भी अपने मौका का इंतजार कर रहे हैं। यही वजह है पृथ्वी को मौका मिलेगा यह थोड़ा मुश्किल लग रहा है।

ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad)

Advertisement

चेन्नई सुपर किंग्स के स्टार बल्लेबाज़ ऋतुराज गायकवाड़ बीते लंबे समय से भारतीय प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के मौके का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला है। इस सीरीज में भी ऑलराउंडर बैटर को मिलाकर कुल 10 बल्लेबाज़ टीम का हिस्सा हैं। ईशान किशन और गिल की जोड़ी कप्तान हार्दिक की पहली पसंद हैं। यही वजह है गायकवाड़ भी एक बैकअप प्लेयर के तौर पर नज़र आ सकते हैं।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ऋतुराज गायकवाड़ कलाई दर्द के कारण परेशान हैं और सीरीज से बाहर भी हो सकते हैं। 

Advertisement

मुकेश कुमार (Mukesh Kumar)

29 वर्षीय मुकेश कुमार भी भारत न्यूजीलैंड टी20 सीरीज के दौरान सिर्फ बेंच गर्म करते नजर आ सकते हैं। हाल ही में भारत श्रीलंका टी20 सीरीज के दौरान देखा गया कि कप्तान हार्दिक ने युवा गेंदबाज़ शिवम मावी, उमरान मलिक, और अर्शदीप सिंह पर भरोसा जताया और मुकेश सिर्फ बेंच पर बैठे नज़र आए।

Advertisement

कप्तान हार्दिक अपनी पसंद को मौका देते एक बार फिर दिख सकते हैं। मुकेश को तभी मौका मिल सकता है जब कोई अन्य गेंदबाज़ प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के लिए उपलब्ध ना हो।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार