पृथ्वी शॉ: कभी चॉल में छोटे से कमरे में रहता था, अब 22 साल की उम्र में खरीदा 10.5 करोड़ का घर

Updated: Thu, May 05 2022 12:20 IST
Cricket Image for Prithvi Shaw New House 105 Crore Worth In Bandra (Prithvi Shaw house)

22 साल की छोटी उम्र में जहां ज्यादातर भारतीय घरों के बच्चे कॉलेज में अपनी पढ़ाई पूरी कर रहे होते हैं वहीं भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ सपनों की उड़ान भर रहे हैं। एक वक्त परिवार संग विरार की एक चॉल में छोटे से कमरे में रहने वाले पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने सपनों का घर खरीदा है। पृथ्वी शॉ का नया घर बांद्रा की एक पॉश सोसाइटी में 8वें फ्लोर पर है।

इकॉनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी शॉ के घर की कीमत 10.5 करोड़ रुपए है। ये घर कॉरपेरेट एरिया 2209 वर्ग फीट में फैला है। वहीं इस आलिशान घर में 1,654 वर्ग फुट की छत भी है। पृथ्वी ने इस घर के लिए  52.50 लाख रुपए की स्टांप ड्यूटी अदा की थी। 

पृथ्वी शॉ का बचपन बेहद ही गरीबी और आर्थिक तंगी में गुजरा है। पृथ्वी शॉ जब 4 साल के थे तब ही उनकी मां का निधन हो गया था। पृथ्वी के दादा अशोक गुप्ता ने बीते दिनों एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गरीबी से तंग आकर ही उन्होंने मुंबई जाने का फैसला किया था।

वहीं पृथ्वी जब तीन साल के थे तब ही उनके पिता पंकज शॉ ने उनका एडमिशन संतोष पिंगुलकर की क्रिकेट एकेडमी में करा दिया था तभी से पृथ्वी क्रिकेट खेल रहे हैं। 15 साल की उम्र में पृथ्व तब सुर्खियों में आए जब उन्होंने हैरिस शील्ड टूर्नामेंट में 85 चौके और 5 छक्कों की मदद से 546 रन बनाए थे। 

यह भी पढ़ें: धोनी के आउट होते ही विराट कोहली ने खोया आपा, मुंह से निकली गाली, देखें VIDEO

पृथ्वी शॉ आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स टीम से खेलते हैं। आईपीएल 2022 मेगा ऑक्शन से पहले दिल्ली की टीम ने पृथ्वी को रिटेन करने का फैसला किया था। छोटे से कद के पृथ्वी शॉ को देखकर टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने कहा था कि उन्हें पृथ्वी में लारा, सचिन और सहवाग की झलक नजर आती है।

TAGS

संबंधित क्रिकेट समाचार

सबसे ज्यादा पढ़ी गई खबरें