22 जनवरी। पृथ्वी शॉ ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ ऑफिशियल दूसरे वनडे मैच में भी कमाल की बल्लेबाजी की और 35 गेंद रप 48 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में पृथ्वी शॉ ने 5 चौके और 3 छक्के जमाने में सफल रहे। दूसरे अनऑफिशयल वनडे मैच में भारत ने न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हरा दिया।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ए टीम ने 230 रन बनाए जिसके जबाव में भारत ए टीम ने 5 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। इस तरह से भारत ए टीम ने अनऑफिशियल वनडे मैचों की सीरीज में 2- 0 की अजेय बढ़त बना ली। आखिरी ऑफिशियल वनडे मैच 24 जनवरी को खेला जाएगा। 

Advertisement

ऑफिशियल दूसरे वनडे मैच में मयंक अग्रवाल ने 29 गेंद पर 29 रन, शुभमन गिल ने 21 गेंद पर 39 रन, संजू सैमसन ने 21 गेंद पर 39 रन, सूर्य कुमार यादव ने 18 गेंद पर 35 रन, विजय शंकर ने 25 गेंद पर नाबाद 20 रन और क्रुणाल पांड्या ने 13 गेंद पर नाबाद 15 रनों की पारी खेलकर दूसरे ऑफिशियल वन मैच में भारत को जीत दिलाई।

भारत ए टीम ने केवल 29.5 ओवर में ही लश्र्य हासिल कर लिया। मोहम्मद सिराज ने 3 विकेट चटकाए तो वहीं अहमद और पटेल ने 2-2 विकेट अपने नाम करने में सफलता पाई।

आपको बता दें कि पृथ्वी शॉ का चयन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए हुआ है। पृथ्वी शॉ ने पहले अनऑफिशियल वनडे मैच में 150 रनों की पारी खेली ती। 

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार