भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 विश्व कप 2026 का फाइनल मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को शाम 7 बजे से खेला जाना है। देश में भारतीय टीम की जीत के लिए दुआएं की जा रही हैं। गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष सांघवी ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से फाइनल देखने के लिए अहमदाबाद पहुंचे क्रिकेट फैंस का स्वागत किया है।

Advertisement

मीडिया बात करते हुए हर्ष सांघवी ने कहा, "गुजरात के अहमदाबाद में दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में फाइनल मैच होने वाला है। भारत और दुनिया भर से क्रिकेट फैंस इस ऐतिहासिक मैच को देखने आए हैं। मैं गुजरात की धरती पर सभी का दिल से स्वागत करता हूं।"

Advertisement

रांची में क्रिकेट अकादमी चलाने वाले कोच मानिक घोष ने कहा कि भारतीय टीम की स्थिति अच्छी है। अभिषेक शर्मा को छोड़ दिया जाए तो बाकी बल्लेबाज फॉर्म में हैं। जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं। वरुण चक्रवर्ती सेमीफाइनल में अच्छी गेंदबाजी नहीं कर पाए, लेकिन पूरी उम्मीद है कि फाइनल में वह अच्छी गेंदबाजी करेंगे।

टी20 में किसी भी परिणाम की भविष्यवाणी करना मुश्किल है। कब किस टीम का खिलाड़ी चल जाए और मैच अपनी तरफ मोड़ दे, कहा नहीं जा सकता। मेरे हिसाब से टॉस जीतकर किसी भी टीम को पहले बल्लेबाजी करनी चाहिए। स्कोर का पीछा करना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है।

उज्जेन के महामंडलेश्वर ज्ञानदास महाराज ने कहा कि हमने बाबा महाकाल के चरणों में निवेदन किया है कि वह भारतीय टीम को न्यूजीलैंड को हराकर विश्व चैंपियन बनने का आशीर्वाद दें।

राजस्थान के चुरु में भी क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने की दुआ की है।

Advertisement

एक युवा फैन ने कहा कि फाइनल मुकाबले में भारत और न्यूजीलैंड दोनों ही टीमों पर दबाव होगा। भारतीय टीम को सिर्फ जीत हासिल नहीं करनी है, बल्कि इतिहास को बदलना है। हमें टी20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत हासिल करनी है। अगर भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर करती है, तो टीम के लिए अच्छा होगा।

राजस्थान के चुरु में भी क्रिकेट फैंस ने भारतीय टीम के विश्व चैंपियन बनने की दुआ की है।

Also Read: LIVE Cricket Score

मैसूर के कर्नाटक आर्मी जिला अध्यक्ष तेजस लोकेश गौडा ने कहा, "भारतीय टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है, और उम्मीद है कि विश्व कप जीतकर 140 करोड़ लोगों के सपने को पूरा करेगी।"

Article Source: IANS
Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार