भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। पृथ्वी इस समय इंग्लैंड में हैं और काउंटी क्रिकेट खेल रहे हैं। पृथ्वी ने अपने काउंटी सीजन का धमाकेदार आगाज़ करते हुए अर्द्धशतक लगाया है। नॉर्थैम्पटनशर के लिए पृथ्वी ने इंट्रा-स्क्वाड मैच में 39 गेंदों में तेज़तर्रार 65 रन ठोक डाले।

Advertisement

नॉर्थैम्पटनशर ने उनकी इस पारी का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें शॉ मैदान के चारों ओर खूबसूरत शॉट्स लगाते दिख रहे हैं। इस इंट्रा स्कवॉड मैच में अपनी बल्लेबाजी से शॉ ने दिखा दिया है कि वो इंग्लिश सरज़मीं पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पृथ्वी शॉ शुक्रवार (4 अगस्त) को वन-डे कप में ग्लॉस्टरशर के खिलाफ अपनी काउंटी टीम के लिए डेब्यू करेंगे।

Advertisement

अगर शॉ अपने इस फॉर्म को आने वाले मैचों में जारी रखते हैं तो वो एक बार फिर से टीम इंडिया में वापसी के लिए अपना दावा मजबूत करेंगे लेकिन उसके लिए उन्हें बल्ले से धमाका करना होगा। फिलहाल पृथ्वी शॉ को भारतीय चयनकर्ता भारत की दूसरी और तीसरी इलेवन में भी रखने के मूड में नहीं हैं यही कारण है कि उन्हें एशियन गेम्स की भारतीय क्रिकेट टीम में शामिल नहीं किया गया है।

ऐसे में अगर पृथ्वी चयनकर्ताओं को लुभाना चाहते हैं तो उन्हें इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन करना होगा। काउंटी खेलने के लिए इंग्लैंड रवाना होने से पहले खुद पृथ्वी ने मीडिया से बात की थी और ये माना था कि उनके लिए ये सुनहरा मौका होगा। पृथ्वी शॉ ने इंग्लैंड रवाना होने से पहले कहा था, "ये मेरे लिए बहुत अच्छा मौका है और मैं यहां खुद को एक्सप्रेस करने में कोई कसर नहीं छोड़ूंगा। मैं ये मौका देने के लिए नॉर्थैम्पटनशर का आभारी हूं। मुझे लगता है कि ये काफी अद्भुत होने वाला है। मैं इस मौके का इंतजार कर रहा हूं।"

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार