पृथ्वी शॉ, एक ऐसा नाम जिसे भारतीय टीम का भविष्य माना जा रहा था लेकिन पिछले कुछ समय से जिस तरह से पृथ्वी को दरकिनार किया जा रहा है उसे देखकर ये कहना गलत नहीं होगा कि शायद वो सेलेक्टर्स की स्कीम ऑफ थिंग्स में ही नहीं हैं। पृथ्वी शॉ ने हाल ही में माना भी था कि भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चल रही वनडे सीरीज के लिए चुने ना जाने से वो दुखी और निराश थे।

Advertisement

हाल ही में एक इंटरव्यू में पृथ्वी ने कहा था, “मैंने अपनी बल्लेबाजी में अलग-अलग चीजों पर काम नहीं किया, लेकिन फिटनेस पर बहुत काम किया। मैंने पिछले आईपीएल के बाद वजन घटाने पर काम किया और सात से आठ किलोग्राम कम किया। मैंने जिम में बहुत समय बिताया, बहुत दौड़ लगाई, और किसी भी मिठाई और कोल्ड ड्रिंक का सेवन नहीं किया। चीनी खाना अब मेरे मेनू से पूरी तरह से बाहर हो गया है।”

Advertisement

पृथ्वी बेशक सेलेक्टर्स को रिझा ना पाए हों लेकिन वो अपने लगातार अच्छे प्रदर्शन से फैंस का दिल जीतते जा रहे हैं और फैंस ही हैं जो उनके लिए लगातार आवाज़ उठा रहे हैं। इसी बीच मंगलवार (11 अक्तूबर) को पृथ्वी ने नाबाद अर्धशतक जमाकर मुंबई को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मिजोरम पर आसान जीत दिलाने में मदद की।

शॉ ने 34 गेंदों पर 55 रन बनाए और सेलेक्टर्स को एक बार फिर दिखा दिया कि वो टीम इंडिया में जगह डिज़र्व करते हैं। पृथ्वी की इस हाफ सेंचुरी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस बीसीसीआई की क्लास लगा रहे हैं। आइए देखते हैं कि फैंस किस तरह से उनकी क्लास लगा रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार