हैदराबाद, 13 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| युवा बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने अपना शानदार प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ यहां राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भी जारी रखते हुए भारत को मजबूत शुरुआत दी है। 

Advertisement

भारत ने मैच के दूसरे दिन शनिवार को भोजनकाल तक वेस्टइंडीज के पहली पारी के स्कोर 311 रनों के जवाब में अपनी पहली पारी में एक विकेट खोकर 80 रन बना लिए हैं। 

Advertisement

पृथ्वी ने अपने टेस्ट करियर की दूसरी पारी में अर्धशतक जड़ते हुए पहले सत्र का खेल खत्म होने तक 42 गेंदों में आठ चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 52 रन बना लिए हैं। उनके साथ चेतेश्वर पुजारा नौ रन बनाकर खेल रहे हैं। 

पृथ्वी ने अहमदाबाद में खेले गए पहले टेस्ट मैच में शतक जड़ा था। उन्होंने अपनी उस फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा। विंडीज के गेंदबाज हालांकि इस मैच में इस युवा बल्लेबाज के खिलाफ बदली हुई रणनीति के साथ उतरे। पिछले मैच में पृथ्वी ने स्क्वायर ऑफ द विकेट ज्यादा रन बनाए थे इसलिए इस बार मेहमान गेंदबाजों ने इस युवा बल्लेबाज के खिलाफ फुल लैंग्थ गेंदबाजी करने की नीति अपनाई।

उनकी यह नीति विफल रही और पृथ्वी ने बेहद आसानी ने फुल लैंग्थ गेंदों पर ड्राइव मारते हुए तेज अर्धशतक लगाया। दूसरे छोर पर खड़े लोकेश राहुल एक बार फिर विफल रहे। जहां पृथ्वी तेजी से रन बटोर रहे थे वहीं राहुल ने 25 गेंदों का सामना करते हुए महज चार रन बनाए और 61 के कुल स्कोर पर जेसन होल्डर की गेंद पर बोल्ड हो गए। 

Advertisement

वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने अतिरिक्त रन भी काफी खर्च किए। अभी तक हुए 16 ओवरों के खेल में मेहमान टीम 15 अतिरिक्त रन दे चुकी है। 

इससे पहले, उमेश यादव ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को दूसरे दिन अपने स्कोर में ज्यादा इजाफा नहीं करने दिया। मेहमान टीम ने दिन की शुरुआत सात विकेट के नुकसान पर 295 रनों के साथ की थी। टीम अपने खाते में सिर्फ 16 रन ही जोड़ पाई। तीनों विकेट उमेश यादव ने लिए। उन्होंने पहली पारी में कुल छह विकेट अपने नाम किए। यह उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

किसी तेज गेंदबाज द्वारा इस मैदान पर किया गया है यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी है। उमेश ने दिन के पहले ओवर में ही देवेंद्र बिशू (2) को पवेलियन भेजा। अगले ओवर में रोस्टन चेज (106) ने अपने टेस्ट करियर का चौथा शतक पूरा किया। 

Advertisement

उमेश ने ही चेज को बोल्ड कर विंडीज को नौवां झटका दिया। चेज ने अपनी पारी में 189 गेंदों का सामना करते हुए आठ चौकों के अलावा एक छक्का लगाया। 

अगली ही गेंद पर उमेश ने शेनन गेब्रिएल को आउट कर विंडीज की पारी को समाप्त कर दिया। विंडीज के लिए चेज के अलावा कप्तान जेसन होल्डर ने 52 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार